फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी गैंगस्टर राजू बिसौदी थाईलैंड से गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली समेत पांच राज्यों में था खौफ

Fri, 31 Jan 2020 04:03 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राजू बिसौदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पांच राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राजू बिसौदी को आखिरकार हरियाणा एसटीएफ ने थाइलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। राजू बिसौदी चंडीगढ़ के प्रापर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या की करवाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस का मोस्ट वांटेड था। राजू बिसौदी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास है। 

विज्ञापन


एसटीएफ टीम ने थाइलैंड की लोकल पुलिस की मदद से आरोपी राजू बिसौदी को दबोचा है। टीम अब जल्द ही कागजी कार्रवाई के बाद राजू को भारत लेकर आएगी। सूत्रों के अनुसार, राजू बिसौदी, सोनू शाह की हत्या के बाद से थाइलैंड में छुपा हुआ था। सूचना पर हरियाणा एसटीएफ ने इस सूचना के बाद एक टीम थाइलैंड भेजकर राजू बिसौदी को धर दबोचा। एसटीएफ के आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को भारत लाया जाएगा। 

राजू हरियाणा के पानीपत के गांव बिसौदी का रहने वाला है। उस पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ में दो दर्जन हत्या समेत लूट, फिरौती, अपहरण समेत करीब 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा था। राजू बिसौदी को पांच राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 28 सितंबर को सोनू शाह अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बुड़ैल स्थित अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इस दौरान तीन युवक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी के एक एक गोली लगी।

वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी। इसके बाद से ही फरार है। चंडीगढ़ थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच राजू बिसौदी को दबोचने के लिए पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा लेकिन पुलिस बिसौदी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। 

बिसौदी पर चंडीगढ़ पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम 
हत्या के बाद से फरार बिसौदी को जब चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम उसे दबोचने में नाकाम रही तो उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रख दिया गया। एसटीएफ के द्वारा गैंगस्टर राजू को यहां लाने पर चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच उसका प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। इससे सोनू शाह के हत्या के बारे में और भी खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि सोनू शाह हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया था जबकि हत्यारे शूटर मंजीत, शुभम प्रजापति उर्फ बिगनी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पुलिस को काला राणा की तलाश है। 
 
हमारी टीम ने हाल ही में राजू बिसौदी को थाइलैंड से गिरफ्तार किया है। टीम अभी छानबीन में जुटी हुई है। -सतीश बालन, डीआईजी, एसटीएफ  हरियाणा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें