रैपिड एक्शन फोर्स ने 31 केस पकड़े। इसी तरह अन्य उड़न दस्तों द्वारा नकल के 125 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़न दस्तों द्वारा दयानंद व.मा.वि पलवल-6, 7 व 8 परीक्षा केंद्रों, श्री देवी भवन उ.वि, एफसी रोड हिसार-38 (बी-2) परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण पेपर रद्द कर दिया गया।
इन परीक्षा केंद्रों पर की कार्रवाई
इसके अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर के उडनदस्ते द्वारा प्राप्त रिपोर्ट अनुसार रावमावि रबड़ा-1 (सोनीपत) परीक्षा केंद्र एवं सहायक निदेशक के उड़न दस्तों द्वारा रावमावि मातनहेल-4 (बी-2), जिला झज्जर पर गुरुवार का पेपर रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से कोताही बरतने पर सुपरवाइजर पिंकी हिंदी अध्यापिका, एवरेस्ट वमावि डोहका को रावमावि कादमा-02 परीक्षा केंद्र से रिलीव किया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त उडनदस्ता भिवानी द्वारा परीक्षा केंद्र सनराइज वमावि बवानीखेड़ा-8 पर नियुक्त सुपरवाइजर नीतू सामाजिक विज्ञान अध्यापिका व परीक्षा केंद्र लालबहादुर शास्त्री उ.वि. बवानीखेड़ा-11 पर नियुक्त सुपरवाईजर अजीत विज्ञान अध्यापक तथा आरएएफ नं. 04 के उडन दस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि पनहेड़ा खुर्द में नियुक्त सुपरवाईजर अल्का शर्मा, टीजीटी अध्यापिका, नमन कॉन्वेंट स्कूल, फरीदाबाद को ड्यूटी में लापरवाही के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।