गुरुवार को प्रदेश में कुल 539 नए केस मिले हैं। सबसे अधिक सिरसा में 64, हिसार 47, यमुनानगर 43, पलवल 42, फतेहाबाद 42, झज्जर 32, गुरुग्राम 22, फरीदाबाद 29, जींद 24, कैथल 21, सोनीपत 11, अंबाला 25, करनाल 18, पानीपत 11, रोहतक 15, रेवाड़ी 23 नए केस मिले हैं। इसी प्रकार पंचकूला 19, कुरुक्षेत्र 21, महेंद्रगढ़ 10, भिवानी 8, चरखी दादरी 8 व नूंह में 4 केस पाए गए हैं।
कैथल-सिरसा की रिकवरी दर भी कम
केसों में सबसे ऊपर चल रहे सिरसा में अन्य जिलों के मुकाबले रिकवरी दर भी कम है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जहां 99 फीसदी पार रिकवरी है, वहीं सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद 96 फीसदी से अधिक है। कैथल जिले की सबसे कम 94.93, जींद 95.92 फीसदी है। शेष जिलों की ठीक होने की दर 97 फीसदी से अधिक है।
एक दिन में 32 मरीजों की मौत
गुरुवार को हरियाणा में कोरोना से 32 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इनमें गुरुग्राम-सिरसा-फतेहाबाद 3 -3, हिसार-पानीपत 4, कैथल-कुरुक्षेत्र-भिवानी-झज्जर 2-2, सोनीपत-रोहतक-पंचकूला-यमुनानगर-महेंद्रगढ़-पलवल-जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक हरियाणा में कोरोना से 8861 लोगों की मौत हो चुकी है।