हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच है। एक दिन पहले इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कार्तिकेय को वोट देने की घोषणा कर दी है। जानें पल-पल की अपडेट्स...
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम को ही नतीजा आ जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रंजीत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, ज्ञानचंद गुप्ता, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम अरोड़ा, दीपक मंगला, मोहन लाल बिडोली, कमल गुप्ता और दिग्विजय चौटाला विधानसभा पहुंचे। मतदान के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर ही वोट दिया है।