फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में ड्राइविंग : बरतें अतिरिक्त सावधानी, ये उपाय अपनाएं और अपनी यात्रा सुखद बनाएं

Mon, 07 Dec 2020 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सोमवार को धुंध से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हरियाणा में धुंध पड़ने लगी है। सोमवार को हिसार में धुंध के कारण हुए हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए। हरियाणा पुलिस ने मौजूदा मौसम को देखते हुए धुंध व कोहरे के दौरान सफर को सुरक्षित बनाने के लिए वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पुलिस ने कुछ एहतियाती उपाय भी सुझाए हैं। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ड्राइविंग से पहले मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करने के बाद ही गंतव्य के लिए प्रस्थान करें। धुंध में एहतियाती उपायों से खुद ही नहीं बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रखें।


विर्क ने वाहन चालकों से धीमी और रक्षात्मक ड्राइविंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाएंगे, उतना ही उनका सफर सुरक्षित होगा। सड़क पर वाहनों के बीच एक उचित दूरी रखें। मोटर चालकों को आगे जाने वाले वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। वाहन चालक फॉग लाइट व इंडीकेटर को लगातार ऑन रखें। पुलिस ने लो-बीम पर हेड-लाइट्स के साथ ड्राइव करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


विर्क ने वाहन चालकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे धुंध में ड्राइविंग करते समय लेन बदलने व ट्रैफिक क्रॉस करने से बचें। दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। 

धुंध में ड्राइविंग के दौरान रखें इन बातों का ध्यान 
  • स्पीड का खास ध्यान रखें और वाहन को धीमी गति से चलाएं।
  • वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी और कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करें
  • बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें। 
  • इमरजेंसी स्टॉप होने पर, जहां तक संभव हो, वाहन को सड़क से नीचे उतारें।
  • ओवरटेक न करें, लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें