12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए पुलिस अफसर बनने का सुनहरा मौका। 509 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जल्दी से आवेदन कर दीजिए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में संचार विंग में पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी, 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
आवेदन, आयोग की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च होगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानदंड सहित अन्य जानकारियां आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती हैं।
आवश्यक योग्यताएं
भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
पद – कांस्टेबल।
योग्यता – 12वीं पास या समकक्ष
आयु सीमा – 18 से 25 वर्ष के बीच
योग्यता – 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता और मैट्रिक स्टेंडर्ड के लिए हिंदी या संस्कृत का ज्ञान
आयु छूट – सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट।
आवेदन शुल्क – 100 रुपये सामान्य वर्ग के लिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए 25 रुपये।
भुगतान का तरीका – नेट बैंकिंग या ई-चालान फॉर्म से।
इस तरह की चयन प्रक्रिया होगी
भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी), नॉलेज टेस्ट (के.टी.), शारीरिक माप टेस्ट (पीएमटी) और इंटरव्यू-कम-पर्सनेलिटी टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन ऐसे करें – उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन का रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2017 से 20 मार्च 2017 तक वेबसाइट www.hssc.gov.in. के माध्यम से कर सकते हैं।
फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट –
ऊँचाई – सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 172 सेंटीमीटर।
छाती – सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 83-87 सेंटीमीटर।
ऊंचाई और सीने में 3 सेंटीमीटर की छूट अनुसूचित जाति, बीसीए, बीसीबी और ईबीपीजी श्रेणी के लिए दिया जाएगा।
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट –
पुरुष – 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़।
एक्स सर्विसमैन – 13 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़।
याद रखने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाशन विज्ञापन की तिथि – 03 फरवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख – 20 फरवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2017
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 22 मार्च 2017