फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हरियाणा पुलिस के जवान, डीजीपी ने मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले पुलिस जवानों के मामले को हरियाणा के डीजीपी शत्रूजीत कपूर ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने सभी एसपी, एचएपी और आईआरबी के कमांडेंट से ऐसे जवानों का ब्योरा मांगा है, जो छह माह से नौकरी पर नहीं आए और उनको बर्खास्त किया गया हो। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। डीजीपी ने फील्ड के सभी अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि छह माह से गैर हाजिर रहे बर्खास्त कर्मचारियों या पिछले दस साल में छह माह से कम समय से गैर हाजिर रहे बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की सूची दी जाए। गौरतलब है कि पिछले कई साल पुलिस में काफी संख्या में जवान ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। बच्चों के विदेशों में चले जाने के कारण कई पुलिस कर्मचारी भी विदेश चले गए हैं और बार बार नोटिस देने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। डीजीपी ऐसे कर्मचारियों का ब्यौरा एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें