फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में हरियाणा पुलिस ने जब्त किया 16023 किलो नशील पदार्थ, 2677 मामले भी किए दर्ज

Sun, 19 Jan 2020 05:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने साल 2019 में 16023 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है। इसमें अफीम, चरस, डोडा, गांजा और हेरोइन शामिल हैं। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। वहीं पूरे प्रदेश में पुलिस ने 2677 केस नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन

नशे के खिलाफ सरकार सख्तः
हरियाणा में नशे के रोकथाम को लेकर सरकार कई अभियान चला रही है। वहीं प्रशासन को सख्ती बरतने के भी आदेश हैं। प्रदेश में नशा तस्करी रोकने लिए हरियाणा सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में गृह मंत्री अनिल विज ने नशे और उसके अवैध धंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए जल्दी हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन करने का निर्णय लिया है। यह ब्यूरो नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए विशेष व्यूह रचना के तहत कार्य करेगा।

इससे राज्य में नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व नशेड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जब तक ब्यूरो के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक एसटीएफ के एक समूह को इस कार्य में लगाया जाएगा। इसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें