फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 हजार किलो नशा पकड़ा, 1821 तस्कर भी दबोचे

Thu, 16 Jul 2020 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी पुलिस
  • डीजीपी का दावा- नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में इस साल के पहले छह महीनों में हरियाणा पुलिस 11 हजार किलो से अधिक नशा पकड़ चुकी है। जबकि 1821 नशा तस्कर भी काबू किए जा चुके हैं। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दावा है कि नशे के इस नेटवर्क तोड़ने के लिए अभियान और सख्त किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत इस साल जून तक, कुल 1343 मामले दर्ज किए, जिसमें 1821 लोगों को नशा तस्करी और ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से जून के बीच कुल 11568 किलोग्राम 680 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने ड्रग के खतरे से लड़ने के लिए एक बहुआयामी रणनीति पर काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप स्पेशल टास्क फोर्स सहित सभी फील्ड यूनिट ने नशा कारोबारियों द्वारा राज्य में नशा सप्लाई के लगभग सभी प्रकार के मंसूबों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में सक्रिय 117 गिरोहों का किया भंडाफोड़

हरियाणा पुलिस ने 2020 के प्रथम छह माह में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस दौरान 117 आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया गया। ये राज्य में सक्रिय थे। इन पर डकैती, लूटपाट, सेंधमारी व चोरी जैसी वारदातों में शामिल होने का संदेह था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स सहित सभी फील्ड इकाइयों ने निरंतर कार्रवाई कर अपराध को कम करने में आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रयास तेज किए हैं। 

इससे विभिन्न कुख्यात और खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल हुए हैं। इन अपराधियों को हरियाणा की तरफ रुख करना महंगा पड़ा है। व्यापक रणनीति के परिणामस्वरूप पुलिस ने डकैती में शामिल 3 गैंग, लूटपाट में 11, सेंधमारी में 23, चोरी में 43 और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल 37 गैंग सहित कुल 117 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया।

जनवरी से जून 2020 के बीच चली कार्रवाई के तहत इन आपराधिक गिरोह के 409 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ पूछताछ के आधार पर 633 आपराधिक मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार सदस्यों से 3 करोड़ 46 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति भी बरामद की गई। 

इस दौरान 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू भी बरामद किए गए हैं। एडीजीपी ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन व डीजीपी मनोज यादव की देखरेख में निरंतर अपराध दर को कम करने के साथ-साथ कुख्यात और अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें