फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: हरियाणा पुलिस का अलर्ट, ट्रेनों-बसों में विशेष चेकिंग के आदेश, सेना ने बढ़ाई चौकसी

Sat, 25 Jan 2020 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
haryana police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि सेना भी चौकस हो गई है। प्रदेश में जहां हरियाणा पुलिस ने सभी बसों व ट्रेनों की विशेष चेकिंग के आदेश दिए हैं, वहीं सेना ने भी उत्तर भारत की प्रमुख छावनियों में चौकसी बढ़ा दी है। सेना की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों पर खास नजर रखना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य भर में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को 26 जनवरी को होने वाले ध्वजारोहण व अन्य समारोहों के लिए सभी स्थानों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है।

विर्क ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा बल लावारिस सामान, वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। पूरे राज्य में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस दलों को रात की पेट्रोलिंग के दौरान विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों की भी विशेष जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग के अतिरिक्त रात के समय वाहनों की चेकिंग बढा दी गई है। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें