फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंचायत चुनावः दूसरे चरण के लिए मतदान आज

Sun, 17 Jan 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत रविवार को मतदान होंने। इसे लेकर सरकारी स्तर से तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 17 जनवरी को 43 खंडों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 7269 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें रविवार को होने वाले मतदान में 3648973 मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह 7.30 बजे से 4 बजे तक होगा।

शाम 4 बजे तक जो भी मतदाता कतार में लगे होंगे या पोलिंग बूथ के प्रांगण में होंगे, उन्हें पहचान पर्ची दे दी जाएगी, जिससे वे सभी मतदाता वोट डालने के हकदार होंगे। इसके तुरंत बाद ही सरपंच व पंच के पद के लिए मतगणना का काम होगा और वहीं पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला परिषद, पंचायत समिति के वार्डों में जो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतपत्रों को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां जिले के उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्ट्रांग रूम में जाकर जमा करवाएंगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 43 ब्लॉकों में पंचायत समिति की 956 सीटों के लिए 3679 उम्मीदवार, सरपंच के 1082 पदों के लिए 8043 उम्मीदवार तथा पंच के 6394 पदों के लिए 13,682 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंच के लिए 12,903 उम्मीदवार, सरपंच के लिए 86 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य के लिए 42 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा, बिजली व अन्य सभी प्रबंध सभी विभागों द्वारा कर लिए गए है। सभी पोलिंग पार्टियों को उनका सामान दे दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रक्रिया की सारी जानकारी मॉनिटरिंग करने के लिए ई-डैशबोर्ड बनाया गया है, जिससे आयोग को पता चल पाएगा कि प्रत्येक जिला के हर बूथ पर कितनी पोलिंग पार्टियां पहुंची हैं सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें