फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिंदी व्याकरण में भगवान श्रीकृष्ण पर प्रकाशित आपत्तिजनक प्रश्नोत्तर हटेंगे, शिक्षामंत्री के निर्देश

Wed, 21 Dec 2022 05:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पांचवीं कक्षा के मधुर हिंदी व्याकरण भाग-5 में आपत्तिजनक प्रश्नोत्तर थे, शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ अधिकारी कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे पांचवी कक्षा के मधुर हिंदी व्याकरण भाग-5 में भगवान श्रीकृष्ण के विषय में प्रकाशित आपत्तिजनक प्रश्नोत्तर पंक्तियों को हटाया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे ताकि ऐसे प्रश्नोत्तरों से बच्चों के दिमाग को दूषित होने से बचाया जा सके। जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित जांच और दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।

पाथफाइंडर पब्लिसिंग हाउस की प्रकाशित हिंदी व्याकरण की पुस्तक मधुर हिंदी व्याकरण पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही है। इसमें श्रीकृष्ण के विषय में आपत्तिजनक पंक्तियों को शामिल किया गया है। इन्हें हटाया जा रहा है। जांच के दौरान यह पड़ताल की जाएगी कि आपत्तिजनक प्रश्नोत्तर व्याकरण में कैसे और किसकी चूक से प्रकाशित हुए।
विज्ञापन


इनकी प्रूफ रीडिंग किसने की थी, हिंदी व्याकरण भाग-5 को किसने अंतिम रूप दिया। किस-किस स्तर पर यह चूक पकड़ी जा सकती थी, लेकिन जिम्मेदार लोग उसमें नाकाम रहे। यह बेहद गंभीर विषय है, इसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें