फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न अवार्ड समारोह से पहले विनेश फौगाट कोरोना पॉजिटिव, कोच ओपी दहिया भी संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
Punjab - फोटो : Twitter: @Phogat_Vinesh
विज्ञापन

खेल रत्न अवार्ड समारोह से पहले ही ओलंपियन पहलवान विनेश फौगाट कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वहीं कोच ओपी दहिया भी द्रोणाचार्य अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पॉजिटिव मिले हैं। इन दोनों को शनिवार को खेल दिवस पर लघु सचिवालय में होने वाले वर्चुअल समारोह में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही दोनों को पॉजिटिव होने पर बड़ा झटका लगा है और अब वह उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी पहलवान विनेश फौगाट ने दोबारा से ओलंपिक में जगह बनाई है। विनेश फौगाट अभी तक इकलौती महिला पहलवान हैं, जिसने ओलंपिक में जगह बनाई है। इन सभी उपलब्धि को देखते हुए सरकार ने खेल रत्न देने का फैसला लिया है। बता दें कि विनेश फौगाट रियो ओलंपिक में देश की तरफ से खेल चुकी हैं।

विनेश फौगाट को खेल रत्न से सम्मानित करने को लघु सचिवालय में शनिवार को वर्चुअल समारोह में बुलाया गया था। लेकिन उससे पहले विनेश फौगाट की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वे पॉजिटिव मिली हैं। 
विज्ञापन


विनेश फौगाट के शुरूआती कोच रहे ओपी दहिया को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है। उनको भी लघु सचिवालय में होने वाले वर्चुअल समारोह में शामिल होना था और उनकी भी कोरोना जांच कराई गई तो वह भी पॉजिटिव मिले। इस तरह खेल रत्न से पहले विनेश फौगाट व द्रोणाचार्य अवार्ड से पहले कोच ओपी दहिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

सीआरपीएफ के एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव

सीआरपीएफ कैंप सोनीपत के एक अधिकारी भी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। सीआरपीएफ कैंप में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना पॉजीटिव मिल रहे थे, जिसके बाद वहां पर ज्यादा सैंपल लिए गए। जिसके बाद शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में कैंप के एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

 

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें