फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खुलेंगे 2000 रिटेल आउटलेट, युवाओं को उद्यमी और आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

Thu, 12 Nov 2020 04:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिटेल आउटलेट योजना में सरकार अब फ्रेंचाइजी पॉलिसी भी लागू करेगी। युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को इन आउटलेट की फ्रेंचाइजी दी जाएगी। प्रदेश में दो हजार रिटेल आउटलेट खोले जाने की योजना है। इस योजना का मकसद युवाओं को उद्यमी के तौर पर विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रिटेल एक्सपेंशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 और शहरी क्षेत्र में 500 रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार द्वारा आउटलेट तैयार कर युवाओं को दिए जाएंगे। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए फ्रेंचाइजी पॉलिसी में प्रावधान भी किया जाएगा। 

इन रिटेल आउटलेट में रोजमर्रा के उत्पाद व खाद्य पदार्थ रखे जाएंगे। इन आउटलेट में 30 प्रतिशत उत्पाद सरकारी उपक्रमों जैसे हैफेड, वीटा, अमूल, नैफेड, खादी बोर्ड, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन इत्यादि के रखे जाएंगे। इसके अलावा, 30 प्रतिशत उत्पाद हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों द्वारा तैयार उत्पाद रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


40 प्रतिशत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ब्रांड के भी उत्पाद रखे जाएंगे। इन आउटलेट पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ही रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आउटलेट को स्थापित करने के लिए निजी क्षेत्र की सर्वोत्तम प्रथाएं जैसे लॉजिस्टिक व आपूर्ति शृंखला प्रबंधन को शामिल किया जाएगा, जिससे सभी आउटलेट पर एक समान उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें