हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 5579 पहुंच गया है। जबकि अभी तक कुल 52 मौतें इस संक्रमण से हो चुकी हैं। सत्रह जिलों में 370 नए मामले सामने आने के बाद चिंता और बढ़ गई है। 32919 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
गुरुग्राम में 217, फरीदाबाद में 41, सोनीपत में 28, नूंह, यमुनानगर, रेवाड़ी, पंचकूला में 2-2, अंबाला में 13, सिरसा, भिवानी व कैथल में 1-1, रोहतक में 23, फतेहाबाद में 6, हिसार व कुरुक्षेत्र में 5-5 व चरखी दादरी में 10 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में तीन, चरखी दादरी व सोनीपत में एक- एक मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 52 हो गया है।
यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
संक्रमण से रिकवरी रेट 39.22 प्रतिशत हो गया। जबकि संक्रमण का रेट 3.65 प्रतिशत है। अब तक गुरुग्राम में 2546, फरीदाबाद में 855, सोनीपत में 502, झज्जर में 112, नूंह में 104, अंबाला में 111, पलवल में 142, पानीपत में 86, पंचकूला में 43, जींद में 65, करनाल में 108, यमुनानगर में 27, सिरसा में 58, फतेहाबाद में 51, भिवानी में 82, रोहतक में 228, महेंद्रगढ़- नारनौल में 106, हिसार में 102, रेवाड़ी में 65, चरखी दादरी में 45, कैथल में 46 व कुरुक्षेत्र में 60 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
14 इटालियन और अमेरिका से आए 21 लोग भी संक्रमित मिले थे। ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 824, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 208, झज्जर में 99, नूंह में 78, अंबाला में 53, पलवल में 57, पानीपत में 57, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 9, सिरसा में 39, फतेहाबाद में 17, भिवानी में 33, रोहतक में 84, महेंद्रगढ़-नारनौल में 79, हिसार में 52, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 28, कुरुक्षेत्र में 34 मरीज रिकवर हो चुके हैं।