हरियाणा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 795 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 533 मरीज ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में 2, पलवल में 1 नूंह में 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 327 पहुंच गया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी 24797 हो गई है। संक्रमण की दर बढ़कर 5.93 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 75.48 प्रतिशत है। 6268 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है।
गुरुग्राम में 133, फरीदाबाद में 160, सोनीपत में 69, भिवानी में 10, रेवाड़ी में 156,, करनाल में 24, झज्जर में 25, पलवल में 12, महेंद्रगढ़ में 57, हिसार में 39, पानीपत में 15, नूंह में 43, कुरुक्षेत्र में 9, सिरसा में 10, पंचकूला में 26, यमुनानगर में 6 और कैथल में 1 संक्रमण का नया मरीज सामने आया है।
अब तक गुरुग्राम में 7483, फरीदाबाद में 6211, सोनीपत में 2298, रोहतक में 1078, भिवानी में 707, रेवाड़ी में 975, करनाल में 587, अंबाला में 736, झज्जर में 582, पलवल में 592, महेंद्रगढ़ में 592, हिसार में 569, पानीपत में 474, नूंह में 410, कुरुक्षेत्र में 232, सिरसा में 249, जींद में 158, फतेहाबाद में 193, पंचकूला में 223, यमुनानगर में 144, कैथल में 168 व चरखी दादरी में 101 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 6319, फरीदाबाद में 4996, सोनीपत में 1563, रोहतक में 689, भिवानी में 591, रेवाड़ी में 574, करनाल में 447, अंबाला में 439, झज्जर में 430, पलवल में 456, महेंद्रगढ़ में 314, हिसार में 291, पानीपत में 274, नूंह में 286, कुरुक्षेत्र में 164, सिरसा में 159, जींद में 117, फतेहाबाद में 134, पंचकूला में 122, यमुनानगर में 119, कैथल में 120 व चरखी दादरी में 79 स्वस्थ शामिल हैं।