हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 16 हजार से पार हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 255 हो गया है। प्रदेश में अब 16003 कोरोना संक्रमित हैं। जिसमें से 11691 ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 19 जिलों में 494 नए मरीज सामने आए तो वहीं 672 मरीज ठीक भी हुए। जबकि चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चारों फरीदाबाद के हैं।
महामारी से रिकवरी रेट अब 73.06 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण की दर 5.65 प्रतिशत है। 5281 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि 59 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
गुरुग्राम में 130, फरीदाबाद में 156, सोनीपत में 46, रोहतक में 15, अंबाला में 4, पलवल में 7, करनाल में 8, हिसार में 3, महेंद्रगढ़ में 9, झज्जर में 16, रेवाड़ी में 38, नूंह में 20, पानीपत में 14, कुरुक्षेत्र में 4, पंचकूला में 1, जींद में 3, सिरसा में 10, कैथल में 4, चरखी दादरी में 6 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
अब तक ग्रुरुग्राम में 5699, फरीदाबाद में 4184, सोनीपत में 1385, रोहतक में 641, अंबाला में 348, पलवल में 339, भिवानी में 441, करनाल में 367, हिसार में 253, महेंद्रगढ़ में 285, झज्जर में 313, रेवाड़ी में 352, नूंह में 227, पानीपत में 220, कुरुक्षेत्र में 137, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 120, जींद में 114, सिरसा में 119, यमुनानगर में 105, कैथल में 110 व चरखी दादरी में 87 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 4426, फरीदाबाद में 3174, सोनीपत में 860, रोहतक में 533, अंबाला में 311, पलवल में 252, भिवानी में 185, करनाल में 244, हिसार में 188, महेंद्रगढ़ में 191, झज्जर में 209, रेवाड़ी में 114, नूंह में 171, पानीपत में 133, कुरुक्षेत्र में 107, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 92, जींद में 88, सिरसा में 90, यमुनानगर में 95, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।