फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से कामकाज संभाल लेंगी हरियाणा की नवनिर्वाचित पंचायतें

Fri, 05 Feb 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पंचायतों, ब्लाक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के कुर्सी संभालने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन 12, 15, 16 और 17 फरवरी को कराए जाएंगे। इसके साथ 21 फरवरी से सभी पंचायतें विधिवत रूप से अपना कामकाज शुरू कर देंगी। इस प्रकार 21 फरवरी तक ही जिला परिषद चेयरमैनों का निर्धारण हो जाने की उम्मीद है।

हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में वीरवार को धनखड़ ने बताया कि 12 फरवरी को करनाल में सुबह 11 बजे जिला परिषद के 416 व पंचायत समिति के 3001 सदस्यों के शपथ ग्रहण का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


सभी नवनिर्वाचित 6197 सरपंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 15 फरवरी को रोहतक में होगा। यहां मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि नवनिर्वाचित पंचों की संख्या 61323 है, इसलिए उनका शपथ समारोह मंडल स्तर पर 16 व 17 फरवरी को करवाने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत, 16 फरवरी को रोहतक मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों की ग्राम पंचायतों के पंचों का शपथ समारोह झज्जर में सुबह 11 बजे होगा, जबकि इसी दिन बाद दोपहर एक बजे गुड़गांव में गुड़गांव मंडल के जिलों की पंचायतों की पंचों को शपथ दिलाई जाएगी।

17 फरवरी को हिसार मंडल के जिलों के पंचों के लिए सुबह 11 बजे जींद में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा और उसी दिन दोपहर बाद 2 बजे अंबाला मंडल के जिलों के लिए अंबाला में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी शपथ समारोहों में संबंधित क्षेत्र के सांसद, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव व विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें