फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: NCC एयर विंग के कैडेटों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर, दोपहिया वाहन चलाने की बारीकियां

Sat, 18 Jan 2020 02:43 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
कैडेटों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा की एनसीसी एयर विंग के कैडेटों ने सड़क सुरक्षा के गुर सीखे। साथ ही दोपहिया वाहन चलाने की बारीकियां भी सीखीं। करनाल जिले में सेक्टर छह स्थित ट्रैफिक पार्क में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था। 11 से 17 जनवरी तक यह वीक मनाया गया।
विज्ञापन


सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट भी शुक्रवार को इसमें हिस्सा लेने पहुंचे। कैडेटों का नेतृत्व कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया।

वहीं कैडेटों ने रोड सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर दीपा से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी ली। साथ ही दोपहिया वाहन चलाने की बारीकियां सीखीं। इस दौरान इंस्ट्रक्टर दीप ने उन्हें ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में भी बताया। किस नियम को तोड़ने पर कितना चालान होगा, इसके बारे में भी जानकारी दी।  
विज्ञापन


कैडेटों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली और उसके बाद जिला प्रशासन व आरटीए विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा रैली में भी भाग लिया। इस दौरान सभी कैडेट उत्साह से भरपूर नजर आए। फ्लाइंट ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने सभी को ट्रैफिक नियमों को पालन करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें