फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana MC Election Result 2020 LIVE : किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में भाजपा की करारी हार, दो नगर निगम और तीन नगरपालिकाओं में शिकस्त

Wed, 30 Dec 2020 03:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए पहली बार सीधे वोट डाले गए थे। इसमें भाजपा के खाते में पंचकूला और कांग्रेस के खाते में सोनीपत मेयर पद आया। अंबाला मेयर पद का चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी और हरियाणा जन चेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी ने जीता। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका में निर्दलीयों की जीत का डंका बजा। इस बार मेयर, नगर परिषद और नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा निकाय चुनाव 2020 परिणाम लाइव अपडेट : पंचकूला में मतगणना जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:22 PM, 30-Dec-2020

भाजपा के खाते में आया पंचकूला

पंचकूला से भाजपा के कुलभूषण गोयल जीते। कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को दी मात।

03:14 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में मतगणना केंद्र से बाहर निकली उपिंदर आहलूवालिया

पंचकूला में 28वें राउंड में भाजपा को 47973 वोट मिले। भाजपा 2550 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस को 45423 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया मतगणना केंद्र से बाहर निकली।

 

03:07 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 27वें राउंड में भी भाजपा आगे

पंचकूला में 27वें राउंड में बीजेपी को 46709 वोट मिले। कांग्रेस 44187 वोट के साथ पीछे है।

विज्ञापन
02:20 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा की बढ़त कायम

पंचकूला में 21वें राउंड में  बीजेपी को 39016 वोट मिले। भाजपा  कांग्रेस से 4737 वोट से आगे है। 21वें राउंड में कांग्रेस को 34279 वोट मिले।

01:58 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 19वें राउंड के नतीजे जारी

पंचकूला में 19वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी 19वें राउंड में 4700 वोट से आगे। भाजपा को 35141 तो कांग्रेस को 30441 वोट मिले।

विज्ञापन
01:48 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा को बढ़त जारी

वार्ड नंबर सात से कांग्रेस की प्रत्याशी उषा रानी विजेता बनी। पंचकूला में 18वें राउंड में बीजेपी को 33374 वोट मिले। कांग्रेस को 18वें राउंड में 28155 मिले। 5219 वोट से बीजेपी आगे है।

01:37 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला : वार्ड तीन से रितु गोयल जीतीं

पंचकूला के वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल को जीत मिली। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमेल कौर विजेता बनीं।

01:22 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 16वें राउंड में कांग्रेस पीछे

पंचकूला में 16वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी को 16वें राउंड में 29661 वोट मिले। कांग्रेस को 16वें राउंड में 24415 मिले। 5246 वोट से बीजेपी आगे है।

01:17 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला वार्ड नं. 4 से जीतीं भाजपा उम्मीदवार

पंचकूला वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने 1200 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुड्डा को हराया। 

01:10 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा की बढ़त कायम

पंचकूला में 15वें राउंड में बीजेपी को 27584 वोट मिले। कांग्रेस को 15वें राउंड में 22534 वोट मिले हैं। भाजपा 5050 वोट से आगे चल रही है। 

01:06 PM, 30-Dec-2020

सोनीपत के पहले मेयर बने कांग्रेस के निखिल मदान

कांग्रेस के निखिल मदान सोनीपत के पहले मेयर बन गए हैं। उन्होंने  भाजपा के ललित बत्रा को पटखनी दी और  13 हजार 818 मतों से जीत दर्ज की। हालांकि पार्षद चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है। 20 में से भाजपा के 10 पार्षद बने। 9 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। एक पार्षद निर्दलीय चुना गया। सोनीपत में बरोदा के बाद भाजपा को लगातार दूसरी हार मिली। वहीं जजपा ने 5 वार्डों से चुनाव लड़ा था, सभी पर उसे हार मिली। 

 

12:59 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला वार्ड नंबर नौ से जजपा प्रत्याशी को जीत

पंचकूला के वार्ड नंबर नौ से जजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी घोषित। वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के जय कौशिक जीते।

12:53 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा आगे

पंचकूला में 14वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी 5044 वोट से आगे चल रहे हैं। 

12:34 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 13वें राउंड में भाजपा आगे

पंचकूला में 13वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी को 13वें राउंड में 24080 वोट मिले। कांग्रेस को 13वें राउंड में 19148 वोट मिले। बीजेपी 4932 वोट से आगे है।

12:24 PM, 30-Dec-2020

अंबाला में शक्ति रानी को जीत, भाजपा को मात

अंबाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी को मिली जीत, भाजपा प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा को हराया। हार के बाद डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

12:18 PM, 30-Dec-2020

सोनीपत में कांग्रेस को जीत

सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निखिल मदान ने बीजेपी के ललित बत्रा को 13818 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

12:09 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा के हरेंद्र मलिक जीते

पंचकूला में वार्ड नंबर दो से सुरेश वर्मा विजयी घोषित। वार्ड नंबर आठ से भाजपा के हरेंद्र मलिक को जीत मिली।

12:04 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा आगे

पंचकूला में बीजेपी को 12वें राउंड में 22115 वोट मिले। 4335 वोट से बीजेपी आगे। कांग्रेस को 12वें राउंड में 17780 मिले।

12:02 PM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में भाजपा को जीत

रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने निर्दलीय उपमा यादव को 2086 वोट से मात दी। 

11:55 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत में वार्ड 1 से भाजपा के हरिप्रकाश सैनी 25 वोट से जीते

सोनीपत में वार्ड 1 से भाजपा के हरिप्रकाश सैनी 25 वोट से, वार्ड 2 कांग्रेस के सुरेंद्र नैयर जीत गए हैं।  वार्ड 3 से भाजपा के सुरेंद्र मदान, वार्ड 4 भाजपा की बबिता कौशिक, वार्ड 5 से निर्दलीय मुकेश सैनी और  वार्ड 6 से कांग्रेस की रेणु सैनी को जीत मिली हैं। वार्ड 7 से भाजपा के मुनिराम,  वार्ड 8 से भाजपा के पुनीत त्यागी,  वार्ड 9 से कांग्रेस के राजीव सरोहा और  वार्ड 10 से भाजपा की ममता लूथरा जीतीं हैं। वार्ड 11 से भाजपा की इंदू वलेचा, वार्ड 12 भाजपा के लक्ष्मीनारायण तनेजा, वार्ड 14 से कांग्रेस सूर्या दहिया, वार्ड 15 से भाजपा के अतुल जैन, वार्ड 16 से कांग्रेस की मोनिका, वार्ड 17 से कांग्रेस के नवीन, वार्ड 18 कांग्रेस के मंजीत, वार्ड 19 से कांग्रेस के बिजेंद्र मलिक और वार्ड 20 से कांग्रेस की नीतू दहिया को जीत मिली।

11:47 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की बढ़त कायम

अंबाला में 11वें राउंड के बाद हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 6229 वोटों से आगे चल रही हैं। सोनीपत में 15वें राउंड के बाद कांगेस 6400 वोट से आगे चल रही है। 

11:41 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में 11 राउंड के बाद भी कड़ा मुकाबला

रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी टक्कर चल रही है। प्रधान पद के लिए भाजपा की पूनम यादव व निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव के बीच बेहद कड़ा मुकाबला चल रहा है। 11वें राउंड में भाजपा की पूनम यादव को अभी तक 18848 व उपमा यादव को 16570 व कांग्रेस के विक्रम यादव को 10738 वोट मिले हैं। वहीं अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर प्रत्याशी शक्ति शर्मा 10वें राउंड के बाद 5603 वोट से आगे चल रही हैं। 

11:24 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में भाजपा को चार, कांग्रेस को तीन वार्ड में जीत

अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी के जसवीर सिंह वार्ड नंबर 1 से जीते। वार्ड नंबर 2 से हरियाणा जन चेतना पार्टी के फकीर चंद और वार्ड नंबर 3 से भाजपा के मनीष आनंद जीते। वार्ड नंबर 4 से हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के विजय चौधरी उर्फ टोनी चौधरी को जीत मिली है। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के राजेश मेहता और वार्ड नंबर 6 से भाजपा की अर्चना छिबड़ जीती। वार्ड नंबर 7 से भाजपा की मोनिका मल और वार्ड नंबर 8 से भाजपा की मीना ढींगरा जीती। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की मेघा गोयल और वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के मिथुन वर्मा को जीत मिली।

11:18 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में नगर परिषद के प्रधान पद के लिए भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी में कड़ी टक्कर 

रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी टक्कर चल रही है। प्रधान पद के लिए भाजपा की पूनम यादव व निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव के बीच बेहद कड़ा मुकाबला चल रहा है। नौ राउंड में भाजपा की पूनम यादव को अभी तक 15387, उपमा यादव को 14474 और कांग्रेस के विक्रम यादव को 8979 वोट मिले हैं।

11:11 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में भाजपा के हिस्से में आया एक और वार्ड

अंबाला में वार्ड नंबर 3 से भाजपा के मनीष आनंद जीते। वहीं नौवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा प्रत्याशी 5269 वोट के बाद आगे चल रही हैं।

11:03 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा को बढ़त

पंचकूला में 9वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी को 9वें राउंड में 16202 वोट मिले। कांग्रेस को 9वें राउंड में 13285 वोट मिले। 2917 वोट से बीजेपी आगे। है।

10:58 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला-अंबाला में एक-एक वार्ड में भाजपा को जीत

पंचकूला में वार्ड नंबर 1 से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र लूबाना को जीत मिली है। अंबाला शहर वार्ड नंबर 7 से भाजपा की मोनिका मल 183 वोटों से जीती। मोनिका मल अंबाला शहर के पूर्व मेयर रमेश मल की पुत्रवधू हैं। रमेश मल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

10:54 AM, 30-Dec-2020

धारुहेड़ा में निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा को दी मात

अंबाला में वार्ड नंबर 1 से हरियाणा जन चेतना पार्टी के जसबीर ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को मात दी। वहीं रेवाड़ी में धारुहेड़ा में भाजपा-जजपा प्रत्याशी हारे, निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह सरपंच को जीत मिली। धारूहेड़ा में नगर परिषद चेयरमैन के लिए चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार थे।

10:51 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में एक वार्ड में कांग्रेस जीती

पंचकूला वार्ड छह से कांग्रेस के पंकज पांच सौ अधिक वोटों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 1 में आजाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह सुखा आगे चल रहे हैं। सुखदेव सिंह सुखा 476 वोटों से भाजपा के नरेंद्र लुबाना से आगे हैं। वार्ड नंबर 2 में भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा 169 वोटों से आगे चल रहे हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरनाथ शर्मा से है। वार्ड नंबर 3 में भाजपा की ऋतु गोयल 213 वोट से आगे चल रही हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस की भावना गुप्ता से है। वार्ड नंबर 4 में भाजपा की उम्मीदवार सोनिया सूद 158 वोट से आगे चल रही हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका से है। वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस के नरेश कुमार रावल भाजपा के जैक कौशिक से 74 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस की ऊषारानी 47 वोटों से आगे चल रही हैं वहां पर भाजपा की नीलम कुमारी को 1195 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 8 में भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक 507 वोट से आगे चल रहे हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के रविकांत स्वामी से है। वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस के ओम शुक्ला आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 483 मत मिले हैं। उनका मुकाबला मनीष छछिया से है जिन्हें अब तक 336 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 10 में भाजपा की डिंपल लूंबा 141 वोटों से आगे हैं, जहां पर कांग्रेस की गुरमेल कौर को अब तक 733 वोट मिले है|
 

10:44 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत में पांच वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा

सोनीपत में वार्ड 16 से 20 तक कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं अंबाला में सातवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा फिर आगे हो गई हैं। वे 332 वोटों से आगे चल रही हैं। पंचकूला में आठवें राउंड में 
बीजेपी को 14242 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 8वें राउंड में 12044 वोट मिले। 2198 वोट से बीजेपी आगे है।

10:42 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में भाजपा आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर 

रेवाड़ी नगर परिषद भाजपा की चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार पूनम यादव 951 वोट से आगे चल रही हैं। छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, अभी 10 राउंड होने बाकी हैं। कांग्रेस के विक्रम यादव 6207 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव 9677 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं

10:39 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में हार देख मतगणना केंद्र से बाहर गईं कांग्रेस उम्मीदवार

पंचकूला में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस से पार्षद पद के उम्मीदवार कुलजीत वड़ैच अपनी हार देख मतगणना बीच में छोड़ बाहर चली गई।

10:32 AM, 30-Dec-2020

अंबाला-पंचकूला में भाजपा को बढ़त

अंबाला में छठे राउंड में भाजपा की डॉक्टर वंदना शर्मा को करीब 47 वोटों की बढ़त मिली है। पंचकूला में छठे राउंड में कुलभूषण गोयल 1194 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:27 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत में वार्ड-7 पर भाजपा को मिली जीत

सोनीपत में वार्ड-7 में भाजपा के मुनिराम जीते। उन्हें 1240 वोट मिले। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे, जिन्हें 1152 वोट मिले। मुनिराम 88 वोट से जीते।

10:23 AM, 30-Dec-2020

उकलाना नगरपालिका चुनाव में सभी निर्दलीय जीते

उकलाना नगरपालिका चुनाव में  सभी निर्दलीयों को जीत मिली है। वार्ड 1 से सतवंत सिंह जीते। वार्ड 2 से जसविंदर सिंह और वार्ड 3 से ऋतु जैन जीती। वार्ड 4 अरुण गोयल और वार्ड 5 से ममता गोयल को जीत मिली। वार्ड 6 से रेखा गुप्ता और वार्ड 7 से हरीश कुमार ने जीत हासिल की। वार्ड 8 से गीता, वार्ड 9 से  सुनीता, वार्ड 10 से प्रवीण गिल विजयी रहे। वार्ड 11 से सुशील, वार्ड 12 से अंजू रानी पार्षद और वार्ड13 से सुनील कुमार को जीत मिली।

10:21 AM, 30-Dec-2020

उकलाना में चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते

उकलाना नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू 419 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को हराया।

10:16 AM, 30-Dec-2020

अंबाला-सोनीपत में भाजपा पीछे

अंबाला में पांचवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा 2274 वोटों से आगे चल रही हैं। सोनीपत में कांग्रेस 9088 वोटों से आगे चल रही है।

10:11 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला और रेवाड़ी में भाजपा को बढ़त

पंचकूला मेयर चुनाव में चौथे राउंड में भाजपा के कुलभूषण गोयल 364 वोट से आगे चल रहे थे। पांचवें राउंड से कुलभूषण 708 वोट से आगे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौथे राउंड में 92 वोट से आगे हैं। 

10:08 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में पार्षद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस एक स्थिति में

अंबाला में पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 1 से हरियाणा जन चेतना पार्टी आगे हैं। वार्ड नंबर 2 से हरियाणा जन चेतना पार्टी के फकीरचंद और वार्ड नंबर 3 से भाजपा के मनीषा नंदा आगे हैं। वार्ड नंबर 4 से हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के विजय कुमार आगे चल रहे हैं और वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के राजेश मेहता बढ़त बनाए हैं। वार्ड नंबर 6 से भाजपा की अर्चना और वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के सुमित कुमार आगे हैं। वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी की मीना ढींगरा, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की मेघा गोयल और वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के मिथुन वर्मा आगे चल रहे हैं। 

10:00 AM, 30-Dec-2020

महिला मेयर प्रत्याशी के लिए 5 तो पार्षद के लिए 3 हजार है जमानत राशि

हरियाणा नगर निगम नियमावली, 1994 के वर्तमान नियम 25 के अनुसार मेयर पद के उम्मीदवार के लिए जमानत राशि दस हजार रुपये जबकि नगर निगम सदस्य (पार्षद) के लिए तीन हजार रुपये हैं, हालांकि अगर उम्मीदवार अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ी जाति (बीसी) या किसी भी वर्ग की महिला है तो मेयर पद के लिए पांच हजार रुपये जबकि पार्षद के लिए एक हजार पांच सौ रुपये है। 

09:50 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में तीसरे राउंड में भाजपा को बढ़त, अंबाला में पीछे

पंचकूला में तीसरे राउंड में भाजपा 55 वोट से आगे है। अंबाला में चार राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा कुल 1956 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:49 AM, 30-Dec-2020

धारुहेड़ा में जजपा पीछे

धारुहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए चुनाव में निर्दलीय बाबूलाल लांबा आगे चल रहे हैं, जबकि जजपा उम्मीदवार पांचवें नंबर पर हैं। 

09:46 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में भाजपा को बढ़त

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन के लिए मतगणना का पहला राउंड पूरा हो चुका है। अभी तक भाजपा आगे चल रही है।

09:43 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में भाजपा पीछे 

अंबाला में भाजपा पीछे चल रही है। हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा को तीसरे राउंड तक 7669 और भारतीय जनता पार्टी की डॉ. वंदना शर्मा को 6210 वोट मिल चुके हैं।

09:38 AM, 30-Dec-2020

तीसरे राउंड में शक्ति रानी आगे

अंबाला में तीसरे राउंड में हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी को बढ़त मिल गई है। अभी तक उन्हें कुल 1445 वोटों की बढ़त मिल चुकी है।

09:37 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में दूसरे राउंड में शक्ति रानी आगे

अंबाला में दूसरे राउंड में हरियाणा जन चेतना पार्टी की प्रत्याशी शक्ति रानी 300 वोटों से आगे। कुल एक हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली।

09:35 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला-सोनीपत में भाजपा-कांग्रेस के बीच है सीधा मुकाबला

पंचकूला, सोनीपत में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा, जबकि अंबाला में चतुष्कोणीय मुकाबला है। रेवाड़ी नगर परिषद में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल निकाय चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

09:30 AM, 30-Dec-2020

धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय आगे

धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हुई। इसमें निर्दलीय बाबूलाल लांबा आगे चल रहे हैं। 

09:26 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में दूसरे राउंड में कांग्रेस पांच वोट से आगे

पंचकूला में पहले राउंड में बढ़त के बाद दूसरे राउंड में कांग्रेस मात्र पांच वोट से आगे है। कांग्रेस को 3410 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 3405 वोट मिले।

09:22 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में पहले राउंड में कांग्रेस आगे

पंचकूला में पहले राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया 44 वोट से आगे चल रही हैं। अभी तक उपिंदर को 1747 वोट और कुलभूषण गोयल को 1703 वोट मिले हैं।

09:20 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत में कड़ा मुकाबला

सोनीपत में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है। तीन राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार ललित बत्रा 546 वोट से आगे हुए।

09:13 AM, 30-Dec-2020

सिरसा उपचुनाव में हलोपा को जीत

सिरसा के वार्ड 29 के उपचुनाव में हलोपा प्रत्याशी 422 से जीत गई हैं।

09:12 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत : दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे

सोनीपत में दूसरे राउंड में कांग्रेस के निखिल मदान 200 वोट से आगे हुए। पहले राउंड में ललित बत्रा 400 वोट से आगे थे 

09:09 AM, 30-Dec-2020

हुड्डा के गढ़ में हारी भाजपा 

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला किलोई के एकमात्र कस्बे सांपला के नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को करारी हार मिली है। निर्दलीय प्रत्याशी पूजा को कुल 6428 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि को 2468 वोट मिले।

09:01 AM, 30-Dec-2020

सांपला में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को मात दी

सांपला में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा को मिली जीत। कुल वोट 6428 मिले। भाजपा प्रत्याशी को 2468 वोट मिले। पूजा की जीत के बाद लोगों ने खुशी मनानी शुरू कर दी।

08:56 AM, 30-Dec-2020

अंबाला में एक वार्ड में बीजेपी, दो वार्डों में आजाद प्रत्याशी आगे

अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद प्रत्याशी के लिए हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी भाजपा की डॉ. वंदना शर्मा से 600 वोट से आगे चल रही हैं। शक्ति रानी पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी है।  तीसरे नंबर पर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट प्रत्याशी अमीषा चावला और कांग्रेस की मीना अग्रवाल बराबर हैं। अंबाला नगर निगम चुनाव में एक वार्ड में बीजेपी तो दो वार्डों में अभी आजाद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कड़ी सुरक्षा में मतगणना जारी है।

08:53 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में अभी नहीं खुला भाजपा का खाता

रेवाड़ी नगर परिषद के 21 वार्ड के में से पहले 3 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें दो में निर्दलीय व तीसरे वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भाजपा का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है। 

08:51 AM, 30-Dec-2020

रेवाड़ी में तीन वार्डों के नतीजे आए

रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से संगीत लता को मिली जीत, वार्ड नंबर 2 से सुरेश शर्मा ने बाजी मारी। वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी 500 वोटों से जीते। रेवाड़ी के वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रवीण कुमार ने भाजपा की प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन विनीता पीपल को 500 से अधिक वोटों से हराया।

08:46 AM, 30-Dec-2020

मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा नहीं होने देंगे : डीसी

सोनीपत के डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा नहीं होने देंगे। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ राउंडवाइज की जाएगी। लोग अफवाहों से दूर रहकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखें। जिस प्रकार निगम चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, उसी प्रकार से मतगणना भी व्यवस्थित ढंग से करवाई जाएगी।

08:38 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में मतगणना शुरू होते ही हुआ हंगामा

पंचकूला में मतगणना शुरू होते ही हंगामा हो गया जिसके कारण मतगणना रोक दी गई। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया के बेटे धवल आहलूवालिया ने हंगामा कर दिया जिसके बाद डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने मतगणना को रोकने के आदेश दिए। धवल आहलूवालिया की भाजपा नेताओं के साथ बहस हुई। कुछ मिनट बाद मतगणना फिर शुरू की गई।

08:34 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में पुलिस ने सुरक्षा के लिए लगाए स्पेशल नाके

पंचकूला में मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए हैं। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए स्पेशल पुलिस नाकों की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इसके अलावा जरूरत  पड़ने पर रिजर्व बल को भी बुलाया जा सकता है। 

08:25 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में मतगणना के लिए बने तीन सुरक्षा चक्र

पंचकूला में निगम चुनाव के लिए मतगणना सेक्टर-14 में तीन सुरक्षा चक्रों में होगी। इसके लिए तीन सौ जवान तैनात किए गए हैं। जिसमें 230 पुलिसकर्मी कॉलेज के अंदर और 70 जवानों को बाहर तैनात किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को शहर में जगह-जगह नाके लगाने के लिए कहा गया है। 

08:17 AM, 30-Dec-2020

प्रत्याशियों की उपस्थिति में खोले गए स्ट्रांग रूम

सोनीपत में निगम चुनाव की मतगणना के लिए सुबह 7:30 बजे मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले गए। एक स्ट्रांग रूम में मेयर व दूसरे स्ट्रांग रूम में पार्षद पदों की ईवीएम रखी गई हैं। दोनों स्ट्रांग रूम मजबूत सुरक्षा घेरे में है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था भी की गई है।
 

08:07 AM, 30-Dec-2020

सोनीपत में मतगणना के कारण रुट डायवर्ट

सोनीपत में मतगणना के कारण रुट डायवर्ट किया गया है। कड़ाके की सर्दी में मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस अलाव तापती दिखाई दी।

07:57 AM, 30-Dec-2020

107 प्रत्याशियों का इंतजार आज हो जाएगा खत्म

27 दिनों से चल रही चुनावी परीक्षा में 107 प्रत्याशियों का इंतजार आज चुनावी परिणाम आने के साथ खत्म हो जाएगा। 6 मेयर पद प्रत्याशी और 101 वार्ड पद प्रत्याशियों के भाग्य पर 27 दिसंबर को 1 लाख 5 हजार 683 ने मुहर लगाते हुए परिणाम ईवीएम में बंद कर दिए थे, जोकि आज सभी के सामने होंगे।

07:49 AM, 30-Dec-2020

पार्षदों की मतगणना में एक टेबल पर केवल एक वार्ड के मतों की गणना

पार्षदों की मतगणना में एक टेबल पर केवल एक वार्ड के मतों की गणना होगी। इसके अलावा मेयर के लिए लगाई गई 10 टेबलों पर मेयर की मतों की गणना होगी। इसके लिए सभी टेबलों पर मतगणना अधिकारियों के अलावा सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 

07:46 AM, 30-Dec-2020

पंचकूला में सेक्टर-14 की सड़क बंद रहेगी 

पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-14 कॉलेज का मार्ग आमजन की आवाजाही के लिए सुबह 6 से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके लिए रैली चौक से सेक्टर-12-ए  की दोनों साइड को बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की तरफ न आकर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। मतगणना केंद्र में आने वालों के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए बेल कॉलोनी के पास खाली जगह में व्यवस्था की गई है।

07:29 AM, 30-Dec-2020

स्टाफ कर्मचारियों का कराया गया कोरोना टेस्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि मतगणना स्टाफ को कॉलेज में मंगलवार को ट्रेनिंग दी गई थी। इससे पहले स्टाफ कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 20 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें 10 टेबल मेयर और 10 पर वार्डों की मतगणना करवाई जाएगी। पार्षदों की मतगणना में एक टेबल पर केवल एक वार्ड के मतों की गणना होगी।

07:26 AM, 30-Dec-2020

मतगणना के लिए प्रशासन ने 50 अधिकारियों की ड्यूटी, सुरक्षा में 300 जवान तैनात

पंचकूला सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में निकाय चुनाव के मतों की गणना शुरू होगी। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। मतगणना के लिए प्रशासन ने 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जबकि सुरक्षा में 300 जवानों को तैनात किया गया है। मतगणना के लिए कॉलेज के हाल को दो हिस्सों में बांटा गया है। मेयर और पार्षदों के लिए 10-10 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के दौरान पूरी पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए हाल में 9 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। 

07:23 AM, 30-Dec-2020

निकाय चुनाव मत प्रतिशत

अंबाला नगर निगम में कुल वोट 187131, एक लाख से अधिक ने डाले वोट
पंचकूला नगर निगम में कुल मतदाता 185708, 94417 ने डाले वोट
सोनीपत नगर निगम में कुल मतदाता 250771, 141311 ने डाले वोट

07:19 AM, 30-Dec-2020

भाजपा, जजपा गठबंधन ने जीत के लिए लगाई पूरी ताकत

सत्तारूढ़ भाजपा, जजपा गठबंधन ने निकाय चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाई है तो कांग्रेस ने भी चुनाव को दमखम के साथ लड़ा है।
 

07:08 AM, 30-Dec-2020

हरियाणा निकाय चुनावः किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में भाजपा की करारी हार, दो नगर निगम और तीन नगरपालिकाओं में शिकस्त

पंचकूला, सोनीपत में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
पंचकूला, सोनीपत में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा, जबकि अंबाला में चतुष्कोणीय मुकाबला है। रेवाड़ी नगर परिषद में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल निकाय चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें