फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा के मंत्री ने कहा- इतने गंभीर आरोप के बाद मैं बृजभूषण सिंह का चेहरा भी पसंद नहीं करता

Tue, 02 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिजली मंत्री ने कहा कि इस मामले को लंबा नहीं खिंचना चाहिए। जब बेटियां आरोप लगा रही हैं और धरने पर बैठी हैं तो इससे बड़ा और क्या होगा। बृजभूषण सिंह को इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए। साथ ही एजेंसियों को भी चाहिए कि जल्द ही कमेटी बनाकर इसकी सच्चाई जनता के बीच लाई जाए।
विज्ञापन
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हरियाणा के पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी आ गए हैं। रणजीत सिंह ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद मैं तो बृजभूषण सिंह का चेहरा भी पसंद नहीं करता। अगर बृजभूषण के अंदर जरा सी भी इंसानियत है तो उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


यहां चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में रणजीत सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है कि देश के झंडे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराने वाले खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़ा। बृजभूषण सिंह द्वारा खिलाड़ियों पर एक राजनीतिक घराने का हाथ होने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद व्यक्ति को खुद को डिफेंड करने की जरूरत नहीं है। उनके द्वारा खिलाड़ियों पर लगाए गए आरोप ना तो मैं पसंद करता हूं और ना ही देश पसंद करता है। 

बिजली मंत्री ने कहा कि इस मामले को लंबा नहीं खिंचना चाहिए। जब बेटियां आरोप लगा रही हैं और धरने पर बैठी हैं तो इससे बड़ा और क्या होगा। बृजभूषण सिंह को इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए। साथ ही एजेंसियों को भी चाहिए कि जल्द ही कमेटी बनाकर इसकी सच्चाई जनता के बीच लाई जाए। चौटाला ने उदाहरण देते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने एक हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया था। वहीं, खुद उन्होंने महम कांड के बाद छह मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि मंत्री और नेता जनता ने ही बनाए हैं और जनता की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें