फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Vij on Hijab Case: गृह मंत्री विज बोले- अपना मन मजबूत करें पुरुष और महिलाओं को हिजाब से करें आजाद

Thu, 13 Oct 2022 11:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। इस पर विज ने कहा कि अगर आबादी गिर रही तो अच्छा है परंतु इसे और गिराओ, इसको हम दो-हमारे दो तक लाओ।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिजाब पर विवादित ट्वीट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया। आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी। परंतु सजा महिलाओं को दी गई, उनको सिर से लेकर पांव तक ढक दिया। यह सरासर नाइंसाफी है। पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। इस पर विज ने कहा कि अगर आबादी गिर रही तो अच्छा है परंतु इसे और गिराओ, इसको हम दो-हमारे दो तक लाओ।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें