हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे खिलाड़ियों ने देश का परचम एक बार फिर से लहराया है। 16 अगस्त को गुरुग्राम में हम कॉमनवेल्थ के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह करेंगे। सीएम ने इस सम्मान समारोह में सदन के सभी सदस्यों को शामिल होने का न्यौता दिया।
सीएम ने रक्षाबंधन के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि हमने पहले की तरह प्रदेश में महिलाओं के लिए बस यात्रा का प्रबंध किया है। उन्होंने आह्वान किया कि 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें।
विधानसभा की अहम बातें
हमें भुमि का अवैद्य हस्तांतरण रोकना है, देह शामलात की जितने जमीनें चिन्हित है, उनका इंतकाल पंचायत के नाम जल्द कराया जाए। सीएम ने कहा कि जय सिंह जमीन मामले में कानूनी राय ले रहे हैं वहीं बाढड़ा की नगरपालिका पर फैसला डीसी की रिपोर्ट पर लेंगे। हमें भविष्य में अगर बिल लेकर आएं जिसके जरिए हम इसे निपटा सकते हैं।
24 लाख के करीब बच्चे हैं, 30 बच्चों पर एक अध्यापक का अनुपात लागू करेंगे : सीएम
सीएम ने कहा कि जितने स्कूल पहले से हैं उसमें फ्री शिक्षा है, एक संस्कृति मॉडल हमने शुरू किया है। 180000 वार्षिक आय से कम परिवार वालों से संस्कृति मॉडल स्कूल में फीस नहीं ली जा रही। चिराग योजना के तहत 3 स्लैब बनाकर निजी स्कूलों के 180000 से कम आय वालों की फीस हम देंगे। RTE के जरिए हर कक्षा में 25 फीसदी बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 134a के तहत केवल 10 फीसदी को लाभ मिलता था। आज के वक्त में 24 लाख के करीब बच्चे हैं, 30 बच्चों पर एक अध्यापक का अनुपात लागू करेंगे। RTV के तहत 1 किलोमीटर से ज्यादा दूर के बच्चों के लिए परिवहन की व्यवस्था करा रहे हैं।
सीएम ने कहा कि लूला अहीर के रीजनल सेंटर को कल कालेज की घोषणा की थी लेकिन विधायक की मांग पर उसको रीजनल सेंटर ही रखने की मैं घोषणा करता हूं। डिक्लेयर फ्लड के अलावा अब बरसात या पानी भरने के चलते जो मकान गिरते हैं 180000 से कम आय वालों के मकान के लिए हम पॉलिसी बनाएंगे।
20997 एकड़ के किसानों ने भूमि सुधार के पोर्टल पर रजिस्टर कराया है। अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने कई सेवाओं के लिए आरक्षण दिया है, लेकिन अग्निपथ स्कीम से जो वापस आएंगे उनको हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ नौकरी देंगे। हमें देश में नए इनोवेशन के लिए तीसरा स्थान मिला है। नगर निकाय और पंचायतों के फंड के लिए विकास निधि पट एक पोर्टल बनाया है। हर ईकाई को पोर्टल के जरिए उनके आय की हर जानकारी मिलेगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा के अलावा भी हर महीने 3 प्रश्न सरकार से पूछ सकेंगे, अब तक 42 ऐसे सवाल हमको मिले हैं।