फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला : रात को शादी नहीं होगी, ना डीजे बजेगा, ना कोई हथियार लेकर आएगा

Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(हरियाणा)
विज्ञापन
सर्वखाप पंचायत की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब न तो रात को शादियां होंगी और न ही किसी भी शादी में डीजे बजेगा। शादी में कोई शराब का सेवन नहीं करेगा और न ही हथियार लेकर जाएगा। यह फैसला सिसाना गांव के चबूतरे पर मंगलवार को हुई सर्वजातीय दहिया खाप महापंचायत ने लिया। महापंचायत में 13 फैसलों पर सर्वसम्मति बनी। महापंचायत का नेतृत्व कर रहे दहिया खाप के प्रधान व पूर्व एसीपी महावीर सिंह ने बताया कि चबूतरे पर खाप के 107वें स्थापना दिवस पर सर्वजातीय महापंचायत बुलाई गई थी।
विज्ञापन


इसमें समाज में फैल रही बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए विचार विमर्श कर 13 फैसले लिए गए, जिनमें दहिया खाप की किसी भी गांव में रात की शादी, शादी में डीजे, शराब के सेवन, आतिशबाजी व हथियार लाने-ले लाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा शादियों में फिजूल खर्च को बंद, 36 बिरादरी के लोगों का आपसी भाईचारा कायम करना, एक-दूसरे की मदद,  खाप की धर्मशाला का निर्माण खरखौदा में करना, तेरहवीं की समयावधि कम, मृत्यु भोज पर खर्च को कम, नशे पर प्रतिबंध, गांवों में खुले शराब के ठेकों को ग्राम पंचायतों की ओर से बंद, स्वच्छ भारत अभियान चलाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने को लोगों को जागरूक व खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर, शिक्षा व अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि अगर कोई समाज को तोड़ने या सामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संजय पहलवान, दहिया खाप के पूर्व प्रधान राजेंद्र दहिया, संदीप दहिया, उमेद सिंह एडवोकेट, शमशेर सिलाना, राजकुमार, आजाद सिंह भौरिया, रोहताश दहिया, सोमवीर आर्य, राजल, गुलशन ठेकेदार, भीम सिंह मंडौरा, विजयपाल रोहट, उमेद सिंह देहराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें