फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षकों के केस की सुनवाई 10 तक स्थगित

Sat, 06 Feb 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एकल बेंच ने 9455 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के परिणाम से जुड़ी सुनवाई को स्थगित कर दिया है। साथ ही हरियाणा सरकार को परिणाम से जुड़ा असल कंप्यूटर पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


बेंच का यह निर्देश उस कंप्यूटर के संबंध में है, जिसमें भर्ती के परिणाम का डाटा फीड किया गया था। यह परिणाम तत्कालीन शिक्षक भर्ती बोर्ड ने तैयार किया था। बोर्ड के तत्कालीन कांफिडेंशियल एसिस्टेंट त्रिलोक चंद से मामले में शपथ पत्र मांगा गया है।

इसके साथ ही बेंच ने केस की सुनवाई 10 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। बेंच ने सरकार से पूछा है कि जो कंप्यूटर सीएफएसएल को जांच के लिए भेजे गए, सीएफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक उनमें से किसी कंप्यूटर में असल परिणाम का डाटा नहीं है।
विज्ञापन


उधर, सरकार कह रही है कि असल कंप्यूटर इन्हीं में से एक है। बेंच ने कहा है कि या तो असल कंप्यूटर पेश किया जाए, या फिर सीएफएसएल को सौंपे गए कंप्यूटरों में से असल कंप्यूटर की पहचान कर कंप्यूटर बताया जाए।

इसी पर त्रिलोक चंद से शपथ पत्र भी मांगा गया है कि क्या उसने परिणाम तैयार होने के बाद भर्ती रिकार्ड जमा कराते वक्त कंप्यूटर्स की जांच की या नहीं और असल कंप्यूटर कहां है।

जेबीटी शिक्षकों के 9455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराते हुए हरियाणा के सरकारी वकील ने हाईकोर्ट से कहा था कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी है।

इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लिहाजा इनको नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक हटाई जाए। हाईकोर्ट ने रोक नहीं हटाई थी और सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित की गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें