हरियाणा में आरक्षण को लेकर जाट फिर से लामबंद हो गए हैं, जिसके चलते रोहतक के जसिया में रविवार को महारैली की गई। इसमें कई ऐलान हुए। रैली में 40 हजार लोग शिरकत करने के लिए पहुंचे। जाट नेता यशपाल मलिक ने इस महारैली का आह्वान किया था और इसमें चौधरी बीरेन्द्र सिंह, अभय चौटाला समेत 25 हजार लोग पहुंचे।
जाटों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के नाम पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पूरे देश के जाटों से जसिया पहुंचने की अपील की थी। रैली में रामपाल समर्थकों ने भी हिस्सा लिया और संस्थान के लिए 15 लाख रुपये नकद दिए। पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जगमीत बराड़ भी मौजूद रहे।
वहीं रैली में इनेलो नेता अभय चौटाला ने दीनबंधु प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान के लिए एक करोड़ रुपये दिए। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण हम लेकर रहेंगे। अगर दिसंबर तक सरकार नहीं मानी तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा और किसी को भी गांव में घुसने नहीं देंगे, चाहे सीएम हो, मंत्री हों या एमएलए हों।