फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलनः विमान कंपनियों ने बढ़ाया किराया

Sun, 21 Feb 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन का फायदा उठाते हुए विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


आम दिनों में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने का विमान से किराया ढाई हजार से तीन हजार रुपये होता है, लेकिन शुक्रवार शाम और शनिवार को किराया आसमान पर पहुंच गया।

कई विमानन कंपनियों की वेबसाइट पर चंडीगढ़ से दिल्ली तक का किराया 50 हजार तक अपलोड था। यहां तक यात्रियों को टिकट तक नहीं मिल रही थी। इस बारे में जब विमानन कंपनियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


एजेंटों ने भी दावा किया कि उन्होंने दिल्ली जाने के टिकट 30 हजार तक में बेची हैं। कुछ लोगों ने इस बारे में पीएमओ को शिकायत भी भेजी है। वहीं मुंबई तक सीधी फ्लाइट का किराया 80 हजार रुपये तक चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली का किराया 50 हजार, मुंबई का 80 हजार

जाट आंदोलन के चलते शहर से चलने वाली बसें एवं ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  छह विमानन कंपनियां अपनी फ्लाइट ऑपरेट करती हैं। बसें एवं ट्रेनें बंद होने के बाद विमानन कंपनियों ने दिल्ली का किराया चालीस हजार तक वसूल किया है।

इसमें जेट एयरवेज, इंडिगो, गो एयर, स्पाइस जेट सहित अन्य विमानन कंपनियों के दाम एक्सपीडिया साइट पर 50 से 80 हजार के बीच चल रहे हैं। वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लिए 50 हजार और मुंबई तक के लिए फ्लाइट के दाम 80 हजार का टिकट बेचा जा रहा है।

वहीं फाइव स्टार एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक के एल बंसल ने बताया कि विमानन कंपनी की ओर से सभी टिकटों के दाम बढ़ गए हैं। रूटीन में यह टिकट ढाई से तीन हजार रुपये तक में मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें