फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हिंसा पर एक्शन मोड में खट्टर सरकार, किए दो बड़े तबादले

Wed, 02 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को उपद्रव से सर्वाधिक प्रभावित झज्जर के एसपी सुमित कुमार और कैथल एसपी कृष्ण मुरारी सहित नौ आईपीएस व एक एचपीएस का तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव और रोहतक में ही तैनात दो डीएसपी को सस्पेंड किया जा चुका है और कैथल, गोहाना और महम के एसडीएम बदले जा चुके हैं। जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में रोहतक के बाद झज्जर और कैथल में भारी हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी।

इन पर नाकामी के आरोप
कृष्ण मुरारी- कैथल में जाट और गैरजाट में भारी उपद्रव हुआ। कथित तौर पर उपद्रवियों ने गैरजाटों के वाहन, दुकानें जला दी। तीन दिन तक दहशत का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासन के ही लोग उपद्रवियों को शह देते रहे। इसके वीडियो भी वायरल हुए।
विज्ञापन


सुमित कुमार- झज्जर में बड़े पैमान पर उपद्रव हुआ। जिले में कई लोगों की हत्या कर दी गईं और घर व दुकानें जला दी गई। विधायक गीता भुक्कल का आवास जला दिया गया। उन्होंने एसपी पर मदद नहीं करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

दिल्ली बैठक में की गई थी अफसरों को हटाने की मांग

xझज्जर और कैथल के एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठने के साथ ही इन्हें बदलने के लिए सरकार पर भारी दबाव था। दिल्ली में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में भी विधायकों ने इन अधिकारियों के अलावा डीजीपी और एआईडीजीपी(सीआईडी) को हटाने की मांग की थी।

खास बात यह है कि हिंसा के दौरान अफसरों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश और असम के पूर्व डीजीपी रह चुके प्रकाश सिंह के साथ जांच कमेटी में आईपीएस डॉ. केपी सिंह को शामिल किया गया है। केपी सिंह इस समय डीजी क्राइम के तौर पर कार्यरत हैं। वह कमेटी में अतिरिक्त तौर पर यह कार्य संभालेंगे।

दूसरी तरफ आईजी होमगार्ड परमजीत सिंह अहलावत को आईजी टेलीकाम लगाया गया है। हरियाणा पुलिस में बड़े बदलाव की चर्चा के दौरान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कुछ अधिकारियों ने विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों को फोन कर यह कहा है कि उनके बारे में विधायक दल की बैठक में माहौल बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें