छात्र संगठनों के खूनी संघर्ष सिर्फ कैंपस या छात्र संघ चुनावों तक ही सीमित नही रहते, बल्कि उस दुश्मनी का बदला बाद में सड़कों पर भी लिया जाता है। क्राइम ब्रांच ने इनसो नेता की हत्या के आरोप में हाल ही छात्र संगठन हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) के नौ सदस्यों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई है। साथ ही संगठन के दो फरार सदस्यों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पकड़े जाने वालों में जींद निवासी सचिन नेहरा और अमनदीप खटकड़, नरवाणा के रहने वाले जितेंद्र सिंह तथा सन्नी, कुरुक्षेत्र निवासी राघव सूद और हरविंदर सिंह, गौरव सिंह राणा अंबाला का और वरिंदर कुमार कैथल का रहने वाला है। साथ ही पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अमित सहरावत और संजीव मलिक के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन सभी पर इनसो नेता प्रदीप खटकड़ की सेक्टर 44 मार्केट में तेजधार हथियार से हत्या करने का आरोप था। प्रदीप पर 18 जनवरी को उस समय हमला किया गया था जब उसे पेशी से आ रहा था। बुरी तरह घायल प्रदीप को घटना के उसके बाद करीब दो महीने बाद पीजीआई से इलाज के लिए गुड़गांव ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।