फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आईपीएस को डीजीपी रैंक पर पदोन्नत

Sun, 15 Dec 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल और मोहिंद्र लाल को पुलिस महानिदेशक के पद पदोन्नत किया गया है।

ये दोनों अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में 1983 में आए थे। यशपाल सिंघल जिला फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, नारनौल में जिला पुलिस प्रमुख रहे हैं जबकि हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक सीआईडी के तौर पर भी कार्य किया है।

सिंघल एक वर्ष तक खुफिया विभाग के प्रमुख भी रहे और उन्होंने उत्कृष्ट सेवा देने के लिए पुलिस मैडल और राष्ट्रपति पुलिस मैडल भी प्राप्त किया है।

मोहिंद्र लाल ने भी गुड़गांव पुलिस आयुक्त और विभिन्न रेंजों के पुलिस महानिरीक्षक और जिला पुलिस प्रमुखों की दायित्वों को निभाया है।

पदोन्नति से पूर्व सिंघल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल और मोहिंद्र लाल पंचकूला में एचवीपीएनएल में सतर्कता एवं सुरक्षा के निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें