फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज का पलटवार, बोले- सोनिया ने खुद तो भारत की नागरिकता ले ली दूसरों के लिए विरोध कर रहीं

Mon, 23 Dec 2019 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राहुल गांधी के ट्वीट का करारा जवाब देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से भारत आकर यहां की नागरिकता ले ली लेकिन पड़ोसी देशों में प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को उनको नागरिकता देने का राहुल और सोनिया विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस संदर्भ में ट्वीट किया है कि देश को बांटकर मोदी और शाह पीछे हट रहे हैं।

विज्ञापन


अनिल विज ने पश्चिम बंगाल के गृहमंत्री सिद्दीकी उल्ला चौधरी के बयान पर भी जवाब दिया है। सिददकी ने कहा है कि अगर सीएए वापस न लिया तो गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आने पर उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। विज ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल भी हिंदुस्तान का हिस्सा है और हिंदुस्तान का कोई भी आदमी किसी भी प्रांत में जा सकता है। 

विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार के दिमाग में शायद गलतफहमी है कि वह उस प्रदेश के राजा हैं। बल्कि वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था से देश के सिस्टम से चुने हुए मुख्यमंत्री है। वहां चुनी हुई सरकार है और किसी को भी किसी प्रदेश में जाने से रोका नहीं जा सकता। असदुद्दीन ओवैसी के सीएए विरोध प्रदर्शन को भाजपा द्वारा हिन्दू-मुस्लिम का रंग देने के बयान पर गृहमंत्री ने कहा है कि भाजपा जात-पात और धर्म की सियासत कभी नहीं करती। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि बांटने का काम कांग्रेस करती है। इन्होंने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर करवाया और दस लाख लोगों का कत्लेआम करवाया। विज ने दोहराया कि कांग्रेस ने 1984 में सिख समुदाय का कत्लेआम धर्म के आधार पर करवाया लेकिन भाजपा ने तो कभी ऐसा नहीं करवाया। भाजपा तो सबको साथ लेकर चलना चाहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें