फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने फिर साधा दिशा रवि पर निशाना, कहा-अंग्रेजी स्कूल में पढ़े लोगों को हिंदी समझ नहीं आती 

Wed, 17 Feb 2021 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार एक्टिविस्ट दिशा रवि पर ट्वीट मामले में फिर तीखा कटाक्ष किया है। ट्वीट को लेकर बंगलूरू में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर विज ने कहा कि ये अंग्रेजी स्कूल के पढ़े हुए लोग हैं, इन्हें हिंदी समझ में नहीं आती। उन्होंने देश विरोधी सोच का नाश करने के लिए कहा है, व्यक्तियों का नाश करने के लिए नहीं।

विज्ञापन


विज ने कहा कि व्यक्तियों का तो हम शुद्धीकरण करना चाहते हैं। किसी के दिमाग में अगर देश विरोध का बीज है तो उस बीज को नष्ट करना चाहिए। बाकी कोई भी एफआईआर दर्ज करवाए, हम उसका जवाब देंगे।


उन्होंने कहा कि दिशा रवि को लेकर किए ट्वीट पर पहले ट्विटर ने एतराज जताया था, फिर उसे क्लियरेंस दे दी। ट्विटर को उन लोगों ने लिखा था, जिनमें से कुछ के अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। दिशा मामले में और भी कई तरह के लिंक निकल कर सामने आ रहे हैं। विज ने कहा कि इनके लिंक खोद-खोद कर निकालने चाहिए। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि ये लोग देश के खिलाफ विरोधियों को इकट्ठा कर विदेशियों के साथ साठगांठ कर रहे हैं। विरोध करने का उन्हें एतराज नहीं, विरोध करने का अधिकार सभी को है। यहां पर प्रजातंत्र है और कोई भी किसी मुद्दे पर विरोध कर सकता है। लेकिन, विरोध करने के लिए अगर कोई विदेशियों के साथ सांठगांठ करता है तो उस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें