फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अमिताभ बच्चन को धमकाना कांग्रेस के अपंग होने का परिचायक

Fri, 19 Feb 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर ट्वीट कर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। विज ने ट्वीट कर कहा कि विपक्ष की सार्थक भूमिका निभाने में असमर्थ कांग्रेस केंद्र सरकार का विरोध करने को सिने स्टारों का सहयोग लेने के लिए अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सिने स्टारों को धमका रही है। यह दोनों हस्तियां देश का सम्मान हैं। इनका विरोध करना कांग्रेस पार्टी के अपंग और खोखला होने का परिचायक है। 

 

विज्ञापन

विज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार से माफी मांगनी चाहिए। वह महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ कार्रवाई करें। पटोले ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि किसानों के मुद्दे पर बिग बी और अक्षय चुप क्यों हैं। महाराष्ट्र में इनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे, न ही फिल्में चलने देंगे।  नाना पटोले कुछ दिन पहले ही विधानसभा का स्पीकर का पद छोड़कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें