फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- उसे तो खिलौने ही चाहिएं

Mon, 31 Aug 2020 09:32 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
विज्ञापन
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के सामने अगर कोई बात करेगा तो खिलौनों की ही करेगा, क्योंकि उनको तो खिलौने ही चाहिएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को इतना आगे लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


हर तरह से तकनीकी रूप से देश को समृद्ध कर रहे हैं, आत्मनिर्भर भारत बना रहे हैं। जो काम हिंदुस्तान कि आजाद होने के बाद 1947 में हो जाना चाहिए था, उसके बारे में आज नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने 50 साल से ज्यादा देश पर राज किया, उन्होंने कभी नहीं सोचा कि हम आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें