फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विभाग से CID वापस लेने की तैयारी, अनिल विज बोले- सीएम सर्वेसर्वा लेकिन भागमभाग पर संदेह

Wed, 15 Jan 2020 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज, सीएम मनोहर लाल।
विज्ञापन

हरियाणा में सीआईडी को लेकर चल रही खींचतान कम होती नजर नहीं आ रही है। सरकार ने जहां सीआईडी गृह मंत्री से वापस लेने की तैयारी कर ली है। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सर्वेसर्वा हैं। वे अधिकारियों को सिर्फ आदेश देकर कुछ भी कर सकते हैं। वे किसी भी विभाग का विभाजन कर सकते हैं लेकिन मुझे इस मामले में हो रही भागमभाग पर संदेह है। इसके पीछे जरूर कोई मंशा है। विज के इस बयान के बाद एक बार फिर से पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि सरकार गठन के बाद से ही सीआईडी किसके पास रहेगी इस बात को लेकर सवाल उठने लगे थे। असल में सीआईडी जिसके पास रहती है। उसे ही हरियाणा में ताकतवर समझा जाता है। सरकार ने अनिल विज को गृह विभाग तो दे दिया लेकिन सीआईडी को लेकर सवाल अभी भी खड़े हो रहे है। मामला आलाकमान तक पहुंचने के बाद भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। 

हरियाणा विधानसभा की वेबसाइट पर भी यह दिखाया गया कि सीआईडी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है। जिसके बाद विवाद और बढ़ा अनिल विज ने कहा कि विधानसभा की वेबसाइट से नहीं बल्कि रूल ऑफ बिजनेस से चलते हैं महकमे। इसके बाद गुरुग्राम में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की बंद कमरे में लंबी मंत्रणा भी हुई। जिसके बाद यह बयान आए कि सब कुछ सामान्य है लेकिन आज के भागमभाग वाले बयान से एक बार फिर सीआईडी महकमे में चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तकनीकी खामियों को दूर कर सीआईडी पर बातचीत कर होगा फैसला: सीएम मनोहर लाल

सीआईडी पर मंगलवार को सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह सरकार आंतरिक मामला है, जिसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को लघु सचिवालय में उद्यमियों के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी खामियां हैं। जिस कारण इसमें कुछ दिक्कत आ रही हैं। सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर दिल्ली को प्रदूषित पानी देने का आरोप लगाया था। वहीं सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा में सीटीपी लगाए हैं। पानी को साफ करके यमुना में छोड़ा जा रहा है। जहां थोड़ी बहुत खामी हैं उन्हें भी दूर कर लिया जाएगा। दिल्ली ही हरियाणा के मेवात, फरीदाबाद और पलवल को प्रदूषित पानी दे रही है।

इन तीनों जिलों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल को यमुना पर ध्यान देना होगा। दिल्ली में यमुना बहुत अधिक प्रदूषित है। इसके अलावा सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली के चुनाव पर कहा कि वहां भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें