फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा डेरे को अब 51 लाख नहीं देंगे रामबिलास, राशि जारी करने पर लगाई रोक

Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Minister Ram Bilas Sharma - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अब 51 लाख रुपये नहीं देंगे। डेरामुखी राम रहीम को सीबीआई कोर्ट के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराने के बाद रामबिलास ने अपना फैसला बदल दिया है। उन्होंने राशि डेरे को हस्तांतरित करने पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने यह राशि अपने स्वैच्छिक कोष से डेरे के खेल गांव को बीते महीने देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


इससे पहले की राशि डेरे को दी जाती, 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहरा दिया और 28 अगस्त को दो अलग-अलग मामलों में दस-दस साल की सजा भी सुना दी। डेरामुखी को दोषी ठहराने के बाद हुई हिंसा में चालीस लोगों की मौत होने और हाईकोर्ट के कड़ा रुख अपनाने के बाद डेरे में नतमस्तक होने वाले नेता भी निशाने पर आ गए। डेरे को अपने स्वैच्छिक कोष से राशि देने वालों में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ ही रामबिलास शर्मा भी शामिल थे।  

सीएम मनोहर लाल ने बीते दिनों साफ कर दिया था कि डेरे के लिए मंत्रियों के राशि देने की घोषणा पर रोक लगा दी गई है। डेरे को अब वे राशि नहीं दे पाएंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के खेल गांव के लिए स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उस राशि पर 25 अगस्त के सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद परिस्थितियों को देखते हुए रोक लगा दी गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें