फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सेहत में सुधार, आईसीयू से किया गया शिफ्ट

Wed, 23 Dec 2020 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेहत मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू से कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है। पांच दिसंबर को विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, हरियाणा ने मंगलवार को ही जानकारी दी थी कि अनिल विज को अब ऑक्सीजन की जरूरत पहले से कम पड़ रही है। इसी के साथ उनके सीटी चेस्ट और खून की जांच में भी सुधार आया है। 
विज्ञापन


सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन में मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया था कि गृह मंत्री अनिल विज अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता अब कम हो गई है। वे अभी स्थिर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। 

इससे पहले, 15 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआईएमएस रोहतक से मेदांता रेफर कर दिया गया था। दो बार प्लाज्मा और अन्य दवाएं देने के बाद भी उनके फेफड़ों में संक्रमण बना हुआ था। परिजनों ने संस्थान के इलाज से असंतोष जाहिर कर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। हालांकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने बेहतर इलाज देने का दावा किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें