फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश बन गया है अपराधियों के लिए स्वर्ग: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश जो किसान, जवान और खिलाड़ियों का स्वर्ग माना जाता था। आज वह अपराधियों के लिए स्वर्ग बन चुका है। भाजपा सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ऐसे में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई, लेकिन आज तक उनके असली दोषी पकड़े नहीं गए हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि गुरुग्राम में देसी बम फेंके गए, अपराधियों ने सरेआम पांच बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली, लगातार लूट की वारदातें हो रही हैं, रोज हत्याएं हो रही हैं, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो रही हैं और भाजपा सरकार अंधी, गूंगी और बहरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें