फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज कमेटी के चेयरमैन का चुनाव तीन को

Fri, 22 Nov 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन का चुनाव आगामी तीन दिसंबर को नव मनोनीत सदस्यों द्वारा हरियाणा निवास में किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा हज कमेटी के नव मनोनीत सदस्य एवं हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने बताया कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में कमेटी के 14 सदस्यों को मनोनीत किया है।

इनमें मुस्लिम समाज के तीन विधायक, मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं कानून की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के अलावा स्वैच्छिक संगठनों के पांच तथा राज्य के स्थानीय निकायों से तीन मुस्लिम प्रतिनिधियों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गृह विभाग के जेल एवं न्यायिक शाखा के सचिव/ विशेष सचिव/ अतिरिक्त सचिव/ संयुक्त सचिव/ उपसचिव/ अधीन सचिव में से सबसे वरिष्ठ अधिकारी राज्य हज कमेटी का पदेन कार्यकारी अधिकारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें