फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने दिया इस्तीफा

Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला चीका (हरियाणा)
विज्ञापन
एचएसजीपीसी के सदस्य
विज्ञापन

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को एचएसजीपीसी के मुख्यालय गुरुद्वारा छठवीं एवं नौंवी पातशाही चीका में बुलाई गई कमेटी की बैठक में जगदीश सिंह झींडा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। एचएसजीपीसी के महासचिव जोगा सिंह ने बताया कि प्रधान जगदीश सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी को कमेटी का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कमेटी के नए प्रधान व एग्जीक्यूटिव बाडी के चुनाव के लिए 30 जनवरी 2019 को हाउस की बैठक बुलाई गई है। जागा सिंह ने बताया कि बुधवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा अमरीक सिंह द्वारा कमेटी के मुख्यालय में चलाई जा रही कार सेवा का पूरा काम नक्शे के तहत करवाया जाएगा और हर निर्माण कार्य में तकनीकी रूप से पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा टिड्डी साहिब के नए भवन का काम शुरू करने, गुरुद्वारा ड्योडी साहिब की कार सेवा का काम हजूर साहिब वाले संत बलविंद्र सिंह व नरिंद्र सिंह को दिया जाए व पूरा कार्य मास्टर प्लान के तहत संपन्न करवाया जाए। इन कामों की निगरानी के लिए करनैल सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


 जोगा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा छठवीं एवं नौवीं की भूमि व मकानों पर किए गए अवैध कब्जों को खाली करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने पर भी सहमती बनी है। बैठक में बलजीत सिंह, बलदेव सिंह बल्ली, अवतार सिंह चक्कू, करनैल सिंह, जगदेव सिंह, मोहन जीत सिंह व जसबीर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें