फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो पढ़ें गुड न्यूज, 20 हजार नौकरियां

Tue, 30 Aug 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Teacher Shimla
विज्ञापन
सरकारी टीचर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। बहुत जल्द 20 हजार नौकरियां निकलने वाली हैं। हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार 20 हजार अध्यापक भर्ती करेगी। वह सोमवार को पंचकूला में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन गोविंद भारद्वाज के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान लोगों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार  शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर काफी चिंतित है। स्कूली पाठ्यक्रम में गीता श्लोक को शामिल करके नैतिक शिक्षा दी जा रही है। इसका उद्देश्य है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ संस्कार हासिल करें। इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा ऐसी बनाई जा रही है, जिससे युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद  स्वावलंबी बनें। उन्होंने नई अध्यापक स्थानांतरण नीति पर कहा कि इसमें अध्यापक को उनकी पसंद के स्टेशन दिए जा रहे हैं। जिससे वह खुश हैं।
विज्ञापन

जीएसटी बिल को लेकर मंत्री बोल गए बड़ी बात

रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
जीएसटी के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जीएसटी इसी विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से पास होगा। विधानसभा में मुनिश्री राष्ट्र संत तरुण सागर महाराज के प्रवचन बारे पूछे गए सवाल के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुनिश्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की हरियाणा से शुरूआत करने पर प्रशंसा की और बेटियों के लिए राजनैतिक, सामाजिक तथा धार्मिक तौर पर सभी को आगे आने का आह्वान किया है।

इस मौके पर नवनियुक्त चेयरमैन गोविंद भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है। वे उसको पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। भारद्वाज को मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव जगदीश चोपड़ा, राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक  लतिका शर्मा, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक अभय सिंह यादव, विधायक रणधीर कपड़ीवास, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, महासचिव हरेंद्र मलिक, कंवर सेन सिंगला, विजय कालिया, डॉ. जितेंद्र शर्मा ने भी पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें