फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 152 बोलेरो खरीदेगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों के लिए किताबें व खिलौने खरीदने को हरी झंडी

Fri, 16 Dec 2022 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी सीधे रूप से विक्रेताओं से बाचतीत कर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ खरीद करती है। संबंधित विभागों के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होते हैं। मोलभाव के दौरान बाजार एवं पिछली खरीद की तुलना कर ही निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार पुलिस, कृषि और सिंचाई विभाग के लिए 152 बोलेरो गाड़ियां खरीदेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 30 हजार टन फोर्टीफाइड चावल की खरीद करेगा। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्ले-वे स्कूलों के छोटे बच्चों और पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें, खिलौने खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन


ये निर्णय गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बैठक में की गई खरीद से सरकार को लगभग 20-22 करोड़ रुपये की बचत हुई है। कमेटी ने ऊर्जा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति सहित कई विभागों की लगभग 663 करोड़ रुपये की 18 खरीद को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी सीधे रूप से विक्रेताओं से बाचतीत कर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ खरीद करती है। संबंधित विभागों के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होते हैं। मोलभाव के दौरान बाजार एवं पिछली खरीद की तुलना कर ही निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन

 
जनता के पैसे का सही सदुपयोग हो और सरकार को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े, ये सभी बातें ध्यान में रखकर ही खरीद प्रक्रिया पूरी की जाती है। आपूर्ति एवं निपटान विभाग की खरीद आदि का कार्य सीधा वित्त से सीधा जुड़ा है, इसलिए आपूर्ति एवं निपटान विभाग को वित विभाग से जोड़ा है।

बैठक में शिक्षा मंत्री कवंर पाल, परिवहन मंत्री, मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, श्रम मंत्री अनूप धानक, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, डॉ. महावीर सिंह, आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास ने अपने-अपने विभाग और निगमों की खरीद के लिए कंपनियों के साथ आइटम खरीद को लेकर मोलभाव किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें