फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की BJP सरकार के तीन ऐलान, खुश होंगे जनता और किसान

Wed, 25 Oct 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार ने सरकार ने तीन बड़े ऐलान किए। इन घोषणाओं का फायदा जनता और किसानों को होगा। सरकार ने दावा किया कि ये ऐलान जनहित में किए गए हैं और आगे भी सरकार इस तरह के फैसले लेकर हर वर्ग को लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन


जिलों में कलेक्टर रेट मार्केट रेट से ज्यादा नहीं होंगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब भूमि के कलेक्टर रेट वर्ष में दो बार ही संशोधित किए जाएंगे और कलेक्टर रेट मार्केट रेट से कम ही होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज यहां विधानसभा में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रणबीर गंगवा द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर देते हुए की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए है कि वे वर्ष में दो बार कलेक्टर रेट को संशोधित करें और कलेक्टर रेट को संशोधित करने के लिए वैज्ञानिक तरीके का भी उपयोग करें। उन्होंने सदन में उपस्थित सदस्यों से कहा कि यदि राज्य में कहीं भी कलेक्टर रेट मार्केट रेट से ज्यादा है तो उसके बारे में जानकारी दें, उसे तुरंत कम किया जाएगा।
विज्ञापन


गेहूं और दालों का समर्थन मूल्य बढ़ा
हरियाणा विधानसभा में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि बिना वजह विपक्ष किसानों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहा है, लेकिन सरकार किसानों के हित केलिए ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने यह फैसला लिया है कि अगले सीजन से प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया जाएगा।

1635 रुपये प्रति क्विंटल मंडी में बिकने वाली गेहूं अगले सीजन में 1735 रुपये प्रति क्विंटल किसानों से खरीदी जाएगी। जबकि सभी दलहनी फसलों का समर्थन मूल्यों में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी कर अगले सीजन में किसानों से खरीद की जाएगी।

एक साल में सभी ढाणियों को मिलेगी बिजली
विधानसभा सत्र में एक मुद्दे पर बोलते हुए सीएम मनोहर लाल ने भी घोषणा की है कि एक साल के भीतर प्रदेश की सभी ढाणियों (गांवों के पास ही खेतों में कुछ घरों का समूह) को बिजली सुविधा से लैस कर दिया जाएगा।

कई विधायकों ने इन ढाणियों में बिजली व पानी न होने का मुद्दा उठाया था। जिस पर सीएम ने चिंता और गंभीरता जताते हुए कहा कि सरकार इसके लिए परियोजना तैयार कर रही है। एक साल में सभी ढाणियों में बिजली कनैक्शन उपलब्ध करवाएं जाएंगें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें