फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने 13 जिलों में मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं पर लगाया बैन

Sat, 25 Nov 2017 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 13 जिलों में इंटरनेट, मोबाइल और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी हैं। 26 नवंबर को रोहतक के जसिया में जाट नेता यशपाल मलिक और जींद में बीजेपी सांसद और ओबीसी नेता राजकुमार सैनी की रैलियां हैं।
विज्ञापन


एक ही दिन दोनों रैलियां होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। चूंकि मलिक और सैनी एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। सैनी शुरू से जाटों को आरक्षण देने का विरोध करते आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने 26  नवंबर रात बारह बजे तक इंटरनेट सेवाएं रोक दी हैं। यह फैसला सोशल मीडिया पर रैलियों के लिए संदेश और पोस्ट के जरिए जुटाए जा रहे समर्थन और आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए लिया गया है।

सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह सचिव एसएस प्रसाद ने जींद, भिवानी, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


जींद में 26 नवंबर को भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली कर रहे हैं, जबकि रोहतक के जसिया में जाट नेता यशपाल मलिक की रैली है। दोनों रैलियों का एक-दूसरे के समर्थक जमकर विरोध कर रहे हैं। 
रोहतक जिले के गांव जसिया तथा जींद में होने वाली अलग-अलग रैलियों के मद्देनजर पुलिस द्वारा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर किये जा रहे आंदोलन के प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक संगठनों सहित मौजिज लोगों से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार संपर्क रखा जा रहा है।
विज्ञापन

रात 11 बजे ही बंद हुआ इंटरनेट

सरकार को आशंका है कि कुछ शरारती तत्व राज्य का माहौल खराब करने की फिराक में हैं। इसके लिए वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोहतक सहित हरियाणा के कई जिलों में रात 11 बजे ही इंटरनेट सेवाएं बंद हो गईं। इसके बाद लोगों को काम काज और संदेश के आदान-प्रदान में बाधा आई। सूत्रों के अनुसार दिन में ही संवेदनशील जिलों से रिपोर्ट मंगा ली गई थी। उसके बाद ही इन जिलों में इंटरनेट बंद करने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इन जिलों में प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं। फायर ब्रिगेड और अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

ऐसे बढ़ रहा तनाव
यशपाल मलिक जाट आरक्षण के लिए आंदोलनरत हैं तो राजकुमार सैनी शुरू से ही जाटों को आरक्षण देने का विरोध कर रहे हैं। जींद में 26 नवंबर को भाजपा सांसद सैनी लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर से  राज्यस्तरीय रैली कर रहे हैं। इसी दिन जसिया में जाट नेता मलिक की रैली है। दोनों के समर्थक एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। इन रैलियों के जरिए दोनों ही अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं।

जींद में आजाद किसान मिशन ने शुक्रवार को सैनी की रैली के खिलाफ प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। उधर, रोहतक के जसिया गांव में भूमि पूजन एवं जाट महारैली को लेकर जाट समुदाय के दोनों गुटों में तनाव पैदा हो गया है।

रैली से दो दिन पहले शुक्रवार दोपहर यशपाल मलिक से मिलने विरोधी गुट भी पहुंच गया, लेकिन यशपाल मलिक बिना बातचीत किए रवाना हो गए। पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद विरोधी गुट को पुलिस व प्रशासन ने समझा बुझाकर रैली स्थल से हटा दिया। हिसार और सोनीपत में भी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने मलिक और सैनी की रैलियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।  

हरियाणा के गृह सचिव एमएस प्रसाद ने कहा कि, कानून व्यवस्था को किसी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हालात के मद्देनजर उचित कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें