फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : चार और विभागों में आईपीएस आधिकारियों को तैनात करने की तैयारी, पढ़ें- बदलाव की वजह

Thu, 29 Oct 2020 10:34 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार अभी चार और विभागों में आईएएस अफसरों की जगह आईपीएस अफसरों को लगाने की तैयारी कर रही है। सीएमओ में इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। हालांकि आईएएस लॉबी आईपीएस अफसरों को काडर पोस्ट पर लगाने के खिलाफ है लेकिन कुछ महकमों में सरकार ने आईपीएस अफसरों की कार्यकुशलता को देखने के बाद यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


खासकर बिजली और माइनिंग में आईपीएस अफसरों की तैनाती के बाद मुख्यमंत्री का भरोसा आईपीएस अफसरों पर बढ़ा है। साथ ही सरकार का ये भी मानना है कि अफसरों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी तो परिणाम बेहतर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के तौर पर किसी आईजी या एडीजीपी स्तर के अधिकारी की तैनाती हो सकती है। ऐसा विचार इसलिए किया गया, क्योंकि आईपीएस शत्रुजीत कपूर को सरकार पहले ही इस विभाग का प्रमुख सचिव लगा चुकी है। ऐसे में यदि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद पर किसी आईएएस अधिकारी को लगाया जाएगा तो दोनों अफसरों में तकरार के आसार रहेंगे और परिणाम प्रभावित होंगे।

इसके अलावा फूड एवं सप्लाई, श्रम विभाग, कंट्रोलर फूड एवं ड्रग विभाग में भी आईपीएस अधिकारी की तैनाती हो सकती है। ये वे विभाग हैं जिनमें छापेमारी अधिक होती है। ऐसे में पुलिस इन विभागों में अधिक मुस्तैदी से काम कर सकती है। बिजली महकमे में छापेमारी का ही नतीजा है कि बिजली चोरी पकड़ने में सरकार कामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग का दावा: 

  • लाइन लास 30 प्रतिशत से कम होकर 17 प्रतिशत रह गए। 3 हजार करोड़ की बचत का दावा
  • लॉकडाउन के बावजूद इस वित्त वर्ष में 331 करोड़ का लाभ
  • घरेलू बिजली दो माह में 400 यूनिट तक ढाई रुपये की
  • सब्सिडी का बोझ हर साल 5 प्रतिशत बढ़ता था 2016 के बाद यह काम हुआ
  • 4755 गांव में 24 घंटे बिजली देने का दावा

आईपीएस अफसरों की वापसी के हक में विज 
गृह मंत्री अनिल विज आईपीएस अधिकारियों को महकमे से बाहर लगाने के खिलाफ रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने आईपीएस अफसरों को वापस बुलाने के लिए पत्र भी लिखा था लेकिन उनके पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी सभी अफसर जस के तस हैं। उल्टा सरकार ने पिछले दिनों आईपीएस शशांक आनंद को भो बिजली महकमा सौंप दिया है।

मंत्री महोदय के दोनों विभागों में पुलिस तैनात 
हरियाणा सरकार ने मंत्री मूलचंद शर्मा के दोनों महकमों में पुलिस की निगरानी लगा दी है। परिवहन विभाग की कमान जहां शत्रुजीत कपूर को सौंप दी है वहीं खनन पर पहले से ही आईपीएस अमिताभ ढिल्लों की नजर है। ढिल्लों की गिनती भी पुलिस के तेज तर्रार अफसरों में होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें