फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने मांगी रिजर्व बटालियन, वजह चौंकाने वाली

Sun, 17 Jul 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा ने महिला आंदोलनकारियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार से एक भारतीय रिजर्व महिला बटालियन की मांग की है। प्रदेश सरकार ने पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग सहित क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं में उपकरणों की खरीद के लिए राशि की भी मांग की।
विज्ञापन


नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराज्यीय परिषद की 11वीं बैठक में केन्द्र सरकार के समक्ष ये मांगे रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक होने के कारण हरियाणा को आंदोलनों का सामना करना पड़ता है।

कई बार इनमें महिला आंदोलनकारियों की संख्या काफी अधिक होती है, जिनसे निपटना पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए कठिन हो जाता है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को विश्वास दिलाया कि हरियाणा पुलिस आतंकवादियों, कट्टरपंथियों, सांप्रदायिक और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाली किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें