राज्यपाल और राष्ट्रपति की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह के साथ शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात के दौरान आर्य ने कोविंद को पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के ताजा हालात पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार हरियाणा की ओर से मंजूरी के लिए भेजे गए अनेक कानूनों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने कोरोनावायरस के खतरे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने गृह मंत्री के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही बताया कि प्रदेश में हालात पूरी तरह से शांतिपूर्वक बने हुए हैं।