फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पहली बार एक साथ 209 सौगातें देंगे सीएम मनोहर लाल, जानें क्या-क्या है खास

Sat, 02 Mar 2019 05:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल प्रदेश को 4276 करोड़ की 209 सौगातें देंगे। हरियाणा में ऐसा पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री एक ही दिन 63 परियोजनाओं का उद्घाटन और 146 का शिलान्यास एक ही दिन डिजिटल माध्यम से करेंगे। इस परियोजनाओं में हर जिले के लिए कुछ न कुछ सौगातें शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मार्च को 1010.59 करोड़ की लागत से 63 परियोजनाओं का उद्घाटन और 3265.67 करोड़ रुपये की लागत से 146 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिलावार उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख परियोजनाओं में सिंचाई विभाग की 633 करोड़ रुपये की मेवात फीडर कैनाल परियोजना है। इसी प्रकार 100 करोड़ रुपये से अधिक की जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। 

उनमें पानीपत जिले के डाहर में सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण की 300 करोड़ रुपये की परियोजना, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की 175 करोड़ रुपये की करनाल चिड़ाउ मोड़ से कैथल तक चार मार्गीय बनाने की परियोजना, शहरी स्थानीय विभाग की फरीदाबाद जिले की 159.40 करोड़ रुपये की एकीकृत सिटी संचालन प्लेटफार्म परियोजना, नागरिक उड्डयन विभाग की 156 करोड़ रुपये की हिसार में एविएशन हब फेज-2 की परियोजना, उच्चत्तर शिक्षा विभाग की 150 करोड़ रुपये की कैथल के मुंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना और शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर, नल्हड़ (नूंह) में 150 करोड़ रुपये की राशि से दंत महाविद्यालय की स्थापना तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 114.70 करोड़ रुपये की महेन्द्रगढ़ जिले के भालखी में पेयजल संवर्धन की परियोजना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें