फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला बोले- प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए बसें भेजेगा हरियाणा, जल्द शुरू होगा पोर्टल

Wed, 17 Jun 2020 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई डिजिटल बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी
  • कहा- ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में बढ़ाई जाएगी बेडों की संख्या
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से गए प्रवासी मजदूर अब राज्य में वापसी करना चाहते हैं। इन मजदूरों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही रोडवेज बसें विभिन्न राज्यों में भेजेगी। वहीं इन मजदूरों के पंजीकरण के लिए जल्द ही वेब पोर्टल भी लांच किया जाएगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। चौटाला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सूबे में ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में बेड बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस बैठक में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार उद्योग चलाने व जीरी लगाने के काम के लिए प्रवासी श्रमिकों को वापस लाएगी। बताया कि बैठक में सबसे पहले भारत-चीन के तनाव के चलते गलवां घाटी में शहीद हुए 20 वीर योद्धाओं को श्रदांजलि दी गई। इसके बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के बारे में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई।

बैठक में बिहार की तरफ से बताया गया कि पलायन करने वाले मजदूर वापस हरियाणा और पंजाब में काम पर लौटना चाहते हैं। इसमें खासकर उद्योग और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रवासी श्रमिक हैं। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जीरी लगाने का सीजन चल रहा है और ऐसे में वहां से श्रमिकों को लाने की दिशा में प्रदेश सरकार कदम उठाएगी। कृषि क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग के कार्यों के लिए जिन उद्यमियों को श्रमिकों की जरूरत है उनके लिए भी श्रमिकों की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुख्य रूप से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में मामले बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए संबंधित अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट दी है। सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। जरूरत पड़ने पर विकल्प के तौर पर अन्य स्थान भी देख रहे हैं। 

कुछ राज्यों की तरह कोविड मरीजों के उपचार के लिए इंडोर स्टेडियम में आइसोलेशन केंद्र बनाए जा सकते हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ सरकार की पूरी व्यवस्था है, स्वास्थ्य विभाग निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है। अभी अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अच्छे तरीके से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें