यह अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही इसको पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना का भी आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। इसको भी अतिशीघ्र लागू कर दिया जाएगा।
जैन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के व्यापारियों के कल्याण हेतु व्यापारी कल्याण कोष गठित करने, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की जिला स्तर पर सलाहकार समितियां बनाने, व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी बाजारों व मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, व्यापारियों को दिए जाने वाले सी-फार्म की वेरिफिकेशन सरकार द्वारा अपने स्तर पर करवाने, उच्चतम करदाता के लिए राज्य स्तर व जिला स्तर पर सम्मान योजना लागू करने, अधिकृत मंडियों में सरकार द्वारा आवंटित प्लॉट पर अनेक वर्ष पहले बनी दुकानों का कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।